ITC Share Price: कारोबारी शेसन के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार की शुरुआत पॉजिटिव हुई। मार्केट के दोनों बेंचमार्क हरे निशान पर ट्रेड कर रहे है। आज ट्रेडिंग के दौरान आईटीसी के शेयर फोकस में बने हुए है इसकी एक वजह ये भी है कि कंपनी ने शुक्रवार को क्वाटर 1 के रिजल्ट जारी किए थे, जिसमें कंपनी को कुल 4,912 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है।

ये आंकड़ा पिछली साल की पहली तिमाही (Q1 FY24) के लगभग बराबर है, जब कंपनी ने 4,917 करोड़ रुपए का फायदा दर्ज किया था। यानी इस बार कंपनी के मुनाफे में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
कंपनी के शेयर ऐसे कर रहे हैं ट्रेड
आईटीसी के शेयर्स आज सोमवार को 0.62% तक तेजी के साथ 419 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 416 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 500 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 391 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 5,24,740.16 करोड़ रुपए है। आईटीसी के शेयरों ने पिछले एक हफ्ते में निवेशको को 2.24% रिटर्न दिया है।
कुल कारोबार में 20 फीसदी की ग्रोथ
हालांकि मुनाफे में स्थिरता रही, लेकिन कंपनी की कुल इंकम (Revenue) में जबरदस्त 20% की सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बार आईटीसी का रेवेन्यू बढ़कर 21,059 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह तेजी कंपनी के प्रमुख कारोबारों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से आई है।
सिगरेट सेगमेंट का रहा अच्छा योगदान
आईटीसी का सिगरेट बिजनेस हमेशा से कंपनी के लिए कमाई का मजबूत जरिया रहा है। इस बार भी इस कारोबार ने स्थिर और मजबूत प्रदर्शन करते हुए कंपनी की कमाई में अहम भूमिका निभाई। कंपनी ने बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए रखी और बेहतर वितरण नेटवर्क के जरिए बिक्री में बढ़ोतरी की।
एफएमसीजी और एग्री सेगमेंट ने दी मजबूती
आईटीसी के एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, जैसे कि बिस्किट, साबुन, पैकेज्ड फूड और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इस सेगमेंट ने कंपनी के ग्रोथ ग्राफ को और ऊपर ले जाने में मदद की। इसके साथ ही कंपनी का कृषि कारोबार (Agri Business) भी मजबूती से आगे बढ़ा। खासकर फसल खरीदी और निर्यात जैसे क्षेत्रों में आईटीसी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
कंपनी के लिए आगे क्या संकेत?
जहां मुनाफे में कोई खास बढ़त नहीं हुई, वहीं रेवेन्यू में आई 20% की छलांग यह दिखाती है कि कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन और ग्रोथ स्ट्रैटजी मजबूत हैं। यह संकेत है कि आने वाले समय में कंपनी और भी अच्छे नतीजे दे सकती है।
आईटीसी ने इस तिमाही में अपने बिजनेस के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम किया है। मुनाफा भले स्थिर रहा हो, लेकिन बिक्री और आमदनी में आई तेजी इस बात की पुष्टि करती है कि कंपनी की नींव मजबूत है और निवेशकों को भरोसे के साथ आगे बढ़ने का संकेत मिल रहा है।
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड के अनुसार
आईटीसी लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही (1QFY26) में 6.5% से 7% सालाना ग्रोथ दर्ज की है। यह बीते सात तिमाहियों के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन है, क्योंकि पिछले कुछ समय से कंपनी की ग्रोथ सिर्फ कम या मध्यम स्तर पर थी।
सिगरेट सेगमेंट में अच्छी कमाई, लेकिन मुनाफा थोड़ा घटा
कंपनी की सिगरेट से होने वाली कमाई 7.6% बढ़ी है। इसमें प्रीमियम प्रोडक्ट्स और मार्केट में की गई रणनीति ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस सेगमेंट का EBIT मार्जिन (मुनाफा मार्जिन) घटकर 60.4% रह गया है, जो पिछले साल की तुलना में 2.55% कम है। ऐसा कच्चे माल की महंगाई की वजह से हुआ है। अच्छी बात यह है कि कच्चे माल की कीमतें अब धीरे-धीरे घटने लगी हैं, जिससे आने वाले समय में मुनाफा फिर से बढ़ सकता है।
स्टॉक पर अभी भी भरोसा बरकरार
हमने ITC के स्टॉक पर BUY (खरीदने की सलाह) बनाए रखी है। अब हमारा टारगेट प्राइस थोड़ा बढ़कर INR 502 कर दिया गया है, जो पहले INR 497 था। यह अनुमान FY28 की पहली छमाही के आधार पर तय किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications