ITC Hotel Share Price: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में आज 29 जनवरी को नए स्टॉक की एंट्री हुई. आईटीसी होटल्स ने अपनी शुरुआत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 188 रुपए क भाव पर की. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 180 रुपए की लिस्टिंग हुई. स्पेशल प्री-ओपन सेशन ने एनएसई पर 200 रुपए की कीमत का संकेत दे रहा था.
आईटीसी होटल्स के शेयरों की लिस्टिंग बाजार के अनुमान से बेहतर रहा, जिसमें शेयरों की लिस्टिंग 120 रुपए से 175 रुपए के बीच होने का अनुमान जताया गया था. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया है, जोकि बीएसई पर178.60 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा. एक्सचेंज पर इसका मार्केट कैप 37,170 करोड़ रुपए है. जबकि फेस वैल्यू 1 रुपए प्रति शेयर है.
इसी साल अलग हुआ होटल बिजनेस
जनवरी 2025 में FMCG और तंबाकू क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ITC ने अपने होटल कारोबार को अलग करके ITC होटल्स का गठन किया. इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉक करना था. यह विभाजन 1:10 के अनुपात में किया गया, जिसका मतलब है कि ITC के 10 शेयर रखने वाले निवेशकों को ITC होटल्स का एक शेयर मिला.

आईटीसी होटल्स का मार्केट परफॉर्मेंस
फाइनेंशियल ईयर 2024 में आईटीसी की कुल आय में होटल कारोबार का योगदान 4.1% रहा, जबकि ईबीआईटी (EBIT) का योगदान 3% रहा. औसत कमरा किराया (एआरआर) फाइनेंशियल ईयर 2019 में 7,900 रुपए से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2024 में 12,000 रुपए हो गया, जो 51.9% की ग्रोथ को दर्शा रहा है.
आईटीसी होटल्स के पास छह ब्रांड के तहत 140 संपत्तियों के साथ एक डायवर्सीफायड पोर्टफोलियो है, जिसमें आईटीसी होटल्स, मेमेंटोस, वेलकमहोटल, स्टोरी, फॉर्च्यून और वेलकमहेरिटेज ब्रांड्स शामिल हैं.FY24 में इसने 69% की अधिभोग दर हासिल की. बता दें कि आईटीसी होटल्स 2030 तक 5,000 कमरे जोड़कर विस्तार करने की योजना बना रही है.
आईटीसी होटल्स की फ्यूचर प्लानिंग
29 जनवरी को बीएसई के प्री-ओपन सत्र के दौरान अलग हुई यूनिट की वैल्यू 250 रुपए था. यह आंकड़ा बाजार सहभागियों की 175 रुपये की उम्मीद से 7.5% अधिक है. कुछ एनलिस्ट्स ने 200 रुपए से ज्यादा की कीमत की भविष्यवाणी की थी, जबकि अन्य ने 100 रुप प्रति शेयर से कम का अनुमान लगाया था.
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications