ITC In Top 3 Tobacco Companies: हाल में ही जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आईटीसी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी तंबाकू उत्पाद वाली कंपनी बन चुकी है। इसके लिए आईटीसी ने ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) को पछाड़कर यह पोजीशन हासिल की है। बताते चलें कि अमेरिका की फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी तंबाकू उत्पाद वाली कंपनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तंबाकू के अलावा आईटीसी और कई बिजनेस में भी अपना सिक्का जमा चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.6 लाख करोड़ रुपए के आसपास का है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार बीएटी के शेयरों की जबरदस्त बिक्री देखी गई है, इसके बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन मात्र 65 अरब डालर रह गया है और इसे पछाड़कर आईटीसी तीसरे नंबर पर आ चुकी है। कंपनी के मुताबिक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको को अभी 30 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका में कुछ सिगरेट ब्रांड्स की वैल्यू को बट्टे खाते में डालकर गिरा दिया गया है।

गौरतलब है कि कड़े कानून और स्वास्थ्य को लेकर बढ़ रही जागरूकता के कारण तंबाकू कंपनियों का बिजनेस प्रभावित हो रहा है और उनमें गिरावट भी देखी जा रही है। यही कारण है कि कई जगह पर तंबाकू कंपनी के मार्केट और उनकी बिक्री के साथ रेवेन्यू पर भी जबरदस्त असर पड़ा है। आपको बताते चले की आईटीसी सिर्फ सिगरेट बिजनेस में ही नहीं इंवॉल्व है। तंबाकू उत्पाद के अलावा यह कंपनी एफएमसीजी और पेपर प्रोडक्ट्स की बिजनेस में भी काफी ज्यादा सफल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे तिमाही में इस कंपनी का सिगरेट से आने वाला राजस्व 10 प्रतिशत तक बढ़कर 7658 करोड रुपए पहुंच गया।
आपकी के लिए बताते चलें कि आईटीसी के टोटल रेवेन्यू में 46 प्रतिशत की हिस्सेदारी सिर्फ सिगरेट के बिजनेस से होती है। इतना ही नहीं इस कंपनी के टोटल प्रॉफिट में 75 प्रतिशत फायदा सिगरेट बेचकर होता है।
अगर बात की जाए इस साल की तो आईटीसी के शेयरों में 35 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, वहीं निफ्टी इंडेक्स पर इसका बेंचमार्क 15 प्रतिशत तक बढ़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में कंपनी के शेयर्स में और तेजी देखने जाने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नॉन एफएमसीजी बिजनेस में जबरदस्त संभावनाएं हैं और इसे प्रॉफिट भी गजब का होता है। इसके साथ ही कंपनी का सिगरेट बिजनेस भी बेहतरीन तेजी के साथ बढ़ है। कई विशेषज्ञों के मुताबिक कंपनी का शेयर 535 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 449.15 के स्तर पर बंद हुआ था। ॉ
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ कंपनी की ग्रोथ रेट और शेयरों में आए उछाल की जानकारी साझा करता है। हम किसी भी तंबाकू कंपनी या उससे जुड़े प्रोडक्ट को सपोर्ट नहीं करते हैं। किसी भी कंपनी के शेयर में इन्वेस्ट करने से पहले आपको, एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
