नई दिल्ली, जुलाई 14। आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में महंगाई काफी अधिक है। ऐसे में आप किसी अन्य देश में जाकर आसानी से सेटल भी नहीं हो सकते। खाने-पीने की चीजों के साथ रहने के लिए मकान के लिए ढेर सारा पैसा चाहिए। साथ ही फिर आपको कारोबार की भी जरूरत होगी। मगर एक यूरोपीय देश में एक जगह रहने के अलावा कारोबार के लिए सरकार की तरफ से लाखों रु की मदद दी जा रही है। जी हां वहां सेटल होने वालों को रहने और कारोबार करने के लिए सरकार से मोटी रकम मिलेगी। जानते हैं कहां दी जा रही है ये रकम।
इटली के गांव में मिल रहा पैसा
इटली के एक खूबसूरत गांव में सेटल होने के लिए वहां का प्रशासन 24.75 लाख रुपए की मदद कर रहा है। हालांकि यह पैसा यूरो में मिलेगा। यानी करीब 28 हजार यूरो का भुगतान किया जाएगा। छोटे लेकिन खूबसूरत इटली के कस्बों और बेहद सस्ते घरों के बारे में काफी कुछ दिलचस्प है। ये ऑफ़र वास्तविक है और कोई भी व्यक्ति बेहद कम पैसों का भुगतान करके नये घर का मालिक बन सकता है। मगर इसकी कुछ शर्तें हैं, जो किसी व्यक्ति के फैसले को बदल भी सकती हैं।
क्या है इस ऑफर की वजह
पिछले कुछ वर्षों में इटली की कई जगहों को जनसंख्या की कमी का सामना करना पड़ा है। इसलिए इटली के कई शहरों ने औने-पौने दामों पर घरों की पेशकश की है। साथ ही कई अलग तरह की फैसिलिटीज और आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया गया है। इस साल इटली के बेसिलिकाटा क्षेत्र में लॉरेनज़ाना नाम का एक शहर सिर्फ 1 यूरो में बिना किसी जमा राशि के घर बेच रहा था।
इन जगहों पर भी बिके सस्ते मकान
पिछले साल इटली के कई अन्य टाउनों में भी काफी सस्ते में घर बेचे जा रहे थे। इनमें बिसासिया, Cinquefrondi और Sambuca जैसे टाउन शामिल हैं। इन टाउनों ने ऐसे ही आकर्षक ऑफर पेश किए। इन टाउनों के ऐसे ऑफर्स को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां मिलीं। इन सभी टाउनों की तरफ से पेश किए गए ऑफर्स की अपनी खासियतें और शर्तें थीं।
अब कहां चल रहा ऑफर
अब एक और गांव निवासियों के लिए और भी आकर्षक ऑफर के साथ स्वागत कर रहा है। इटली में अन्य जगहों पर सस्ते मकान बेचे जा रहे हैं। मगर कैलाब्रिया क्षेत्र में वहां बसने पर प्रशासन घर खरीदार को तीन साल तक एक मोटी रकम देगी। मगर ध्यान रहे कि खरीदारों की उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए और इस टाउन को बढ़ावा देने के लिए गांव में एक नया बिजनेस शुरू करने की जरूरत होगी, जो कि जनसंख्या की समस्या का भी सामना कर रहा है।
क्या-क्या हैं समस्याएं
टाउन में वर्तमान में सिर्फ 2,000 निवासी हैं और ये वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। नए बिजनेस के साथ अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की भी चुनौती होगी। इस डील में लोगों को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि समुद्र और पहाड़ों के मनोरम दृश्य भी साथ में मिलेंगे। ये गांव एक बेहद खूबसूरत जगह पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications