IT Stocks Surges: शेयर बाजार में आज सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। 3:05 के समय पर सेंसेक्स 2750 अंकों की बढ़त के साथ 82,205 के करीब ट्रेड कर रहा है और निफ्टी में 857 अंकों की तेजी के साथ 24,865 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी आईटी में भी आज ताबड़तोड़ तेजी देखी जा रही है। निफ्टी आईटी में 6.54% का उछाल देखने को मिल रहा है। एचसीएल, इंफोसिस, समेत कई आईटी स्टॉक्स में 7% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।

कोफोर्ज के शेयर्स में उछाल
आज कोफोर्ज के शेयर्स में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर्स में बीएसई पर 8.67% का उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में 6.62% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 1 महीने में 17.18% का मुनाफा दिया है।
इंफोसिस के शेयर्स में जोरदार तेजी
बीएसई पर इंफोसिस के शेयर्स 7.98% तक चढ़ गए हैं। 1 हफ्ते में कंपनी के शेयर्स ने 6.59% का रिटर्न दिया है। कंपनी ने 13 दिसंबर को 2,006 रुपये के लेवल को टच किया, जोकि इसका 52 वीक हाई भी है।
HCL Tech के शेयर्स में 6% का उछाल
एचसीएलटेक के शेयर्स में भी आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 6.46% तक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर्स ने पिछले 1 हफ्ते में 6.52% का मोटा रिटर्न दिया है और 1 महीने में कंपनी के स्टॉक्स ने 17.07% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
Wirpo के स्टॉक्स चढ़ें
विप्रो के स्टॉक्स आज BSE पर 6.32% तक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर्स ने पिछले 1 हफ्ते में 6.47% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 1 महीने में 17.03% का तगड़ा रिटर्न दिया है।
टीसीएस के शेयर्स में जोरदार तेजी
टीसीएस के शेयर्स में भी आज जोरदार तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर्स 5.24% तक उछलकर 3622.50 के शेयर प्राइस पर आ गए है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स 3442 के स्टॉक प्राइस पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर्स ने पिछले 1 महीने में 17.08% का रिटर्न दिया है।
चीन और यूएस के ट्रेड डील का असर
अमेरिकी और चीन के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। अमेरिका ने 90 दिनों के लिए चीन पर लगाए गए 145 फीसदी के टैरिफ को घटाकर 30 फीसदी किया है। वहीं, चीन भी टैरिफ घटाकर 10 फीसदी करेगा। US-चीन के बीच ट्रेड डील सहमति दोनों देशों के बीच चल रही ट्रेड वॉर को भी कम करने की तरफ बड़ा कदम माना जा रहा है। इस डील के तहत दोनों देश 8-9 अप्रैल से लागू प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम करेंगे।
US पर लगाए अतिरिक्त टैरिफ में बदलाव करेंगे। US चीन पर लगाए टैरिफ कम करेगा और चीन US पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ की समीक्षा भी करेगी। चीन भी अतिरिक्त Ad Valorem रेट में कटौती करेगा। चीन अतिरिक्त Ad Valorem रेट घटाकर 10 फीसदी करेगा। इस वजह से आज शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है।
आईटी सेक्टर के साथ-साथ मेटल,एफएमसीजी, ऑटो सेक्टर में भी खरीदारी हो रही है। Axis Securities की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले हफ्ते में निफ्टी 50 इंडेक्स के 23,500 से 24,800 के दायरे में कारोबार करने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसमें मिलाजुला रुझान देखने को मिल सकता है। आज सिर्फ फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications