IT शेयरों में आज भी रिकवरी देखने को नहीं मिली और पूरे सेक्टर पर लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में थोड़ी स्थिरता जरूर आई, लेकिन निफ्टी IT इंडेक्स आज टॉप लूजर बना रहा। वैश्विक टेक शेयरों में कमजोरी और AI को लेकर बढ़ती चिंताओं ने घरेलू आईटी सेक्टर पर भारी असर डाला है, जिससे निवेशकों की धारणा और कमजोर हो गई है।

निफ्टी आईटी करीब 1.62% की गिरावट के साथ 27,821 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें LTM, Infosys और HCL Tech जैसे बड़े शेयर 2% से ज्यादा टूटे, जबकि TCS और Wipro में भी कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप आईटी कंपनियों जैसे Persistent Systems और Coforge में भी तेज गिरावट रही, जिससे साफ हो गया कि दबाव पूरे सेक्टर में फैला हुआ है।
नए AI मॉडल से फिसला सेक्टर
इस गिरावट के पीछे एक बड़ा कारण Anthropic के नए AI मॉडल Claude Fable 5 को माना जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और नॉलेज वर्क को काफी हद तक ऑटोमेट कर सकता है। इसी वजह से निवेशकों में यह डर बढ़ गया है कि जनरेटिव AI आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री के पारंपरिक कामों को प्रभावित कर सकता है और लंबे समय में रेवेन्यू मॉडल बदल सकता है।
अगले 8-9 तिमाहियों तक दबाव
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने भी चेतावनी दी है कि अगले 8-9 तिमाहियों तक आईटी सेक्टर पर दबाव बना रह सकता है। रिपोर्ट के अनुसार AI से जुड़ी अनिश्चितताएं और बढ़ती M&A एक्टिविटी सेक्टर के वैल्यूएशन को और नीचे ला सकती हैं, जिससे कमाई के मुकाबले वैल्यूएशन 13-14 गुना तक सिमट सकता है। साथ ही ग्लोबल टेक कमजोरी का असर भी भारतीय आईटी कंपनियों पर जारी रहने की आशंका जताई गई है।
AI की मार झेल रही IT सेक्टर
कुल मिलाकर, आईटी सेक्टर फिलहाल ग्लोबल टेक कमजोरी और AI के बढ़ते प्रभाव की दोहरी मार झेल रहा है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या यह दबाव सिर्फ अस्थायी है या आने वाले समय में AI आईटी इंडस्ट्री के बिजनेस मॉडल को स्थायी रूप से बदल सकता है, जिससे सेक्टर की ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications