कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। ऐसे में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। ऐसे में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं। इसके चलते कई कंपनियां काम काज ठप पड़ जाने पर अपने कर्मचारियों की सैलरी भी काट रही हैं और कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए और आगे बढ़ रही हैं। लेकिन इस बीच आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने सबको चौंकाते हुए अपने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी देने का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों को देगी 25 फीसद ज्यादा सैलरी
जी हां आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी कॉग्निजेंट ने अप्रैल महीने में एंप्लॉयीज को 25 पर्सेंट अधिक सैलरी देने का फैसला लिया है। यह इजाफा उनके बेसिक पे पर किया जाएगा। कंपनी के इस फैसले से भारत में उसके 1,30,000 कर्मचारियों को लाभ होगा। एसोसिएट लेवल और उससे निचले स्तर के कर्मचारियों को भारत और फिलीपींस में कंपनी ने यह राहत देने का ऐलान किया है। कॉग्निजेंट के सीईओ ब्रायन हमफ्रीज ने एंप्लॉयीज के नाम लिखे एक नोट में कहा कि अप्रैल महीने की सैलरी में उन्हें यह अतिरिक्त राशि दी जाएगी। कंपनी ने कोरोना वायरस को बीते कई दशकों में सबसे बड़ा झटका करार देते हुए कहा कि इससे उसके भी लंदन से मुंबई और मनीला से न्यूयॉर्क तक के दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ है।
वहीं कंपनी के सीईओ ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में भी उसके कर्मचारी ग्राहकों के लिए सेवाओं को सुचारू बनाने में लगे हैं और वह उनके लगन, ईमानदारी और साहस की सराहना करते हैं। हमफ्रीज ने कहा कि भारत और फिलीपींस में हमारे एसोसिएट की सेवाओं को जारी रखने के असाधारण प्रयासों का हम सम्मान करते हैं। हम एसोसिएट और उससे निचले स्तर के कर्मचारियों अप्रैल में उनके मूल वेतन के आधार पर 25 प्रतिशत अधिक वेतन देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इस फैसले की मासिक समीक्षा भी की जाएगी। गौरतलब है कि कोराना वायरस के खतरे से निपटने के लिए भारत सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है, जो अप्रैल तक चलेगा। इस बीच देश में सभी व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में तमाम सेक्टर्स में लोगों की सैलरी फंसने और नौकरी तक के संकट की आशंका है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि कंपनियां लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों की सैलरी न काटें और न ही उन्हें नौकरी से निकालें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
