Senior Level IT Jobs: इस समय इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनियों में वरिष्ठ कर्मचारियों की मांग जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। पिछले कुछ समय से मिड सीनियर लेवल के लोग निकल रहे हैं और शीर्ष अधिकारी ज्यादा बेहतर हाइक क वजह से अन्य आईटी कंपनियों में जा रहे हैं। शुक्रवार को पीयूष दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की मदद से टेक महिंद्रा को ज्वाइन करने की बात कही। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि वह टेक महिंद्रा के लिए नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर होंगे (सीएमओ) होंगे। इसके पहले वह लार्सेन और टर्बो इन्फोटेक एंड माइंडट्री के साथ जुड़े हुए थे।
आपको बताते चलें कि टेक महिंद्रा के साथ ही कॉग्निजेंट और दूसरी बड़ी कंपनियां भी सीनियर लेवल पोजीशन पर हायरिंग कर रही हैं। इसी बीच पीयूष दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं टेक महिंद्रा में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में शामिल हो गया हूँ! इस प्रतिष्ठित ब्रांड के विकास क अगले चरण में योगदान देने के लिए तत्पर हूं।

आपको बताते चलें कि इसी साल मार्च के महीने में टेक महिंद्रा ने इंफोसिस के वरिष्ठ कर्मचारी मोहित जोशी को अपनी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का पदभार दिया है। 19 दिसंबर सीपी गुरनानी के िटायर होने के बाद मोहित जोशी अपना पदभार संभालेंगे। इसके अलावा इस कंपनी ने अतुल सोनेजा को अपने कंपनी का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया है। जो 7 अगस्त 2023 से कार्यरत हैं। इससे पहले अतुल सिटियस टेक के सीओओ थे। उन्होंने इंफोसिस में भी कई लीडरशिप वाले रोल निभाए हैं।
इससे पहले इसी साल जनवरी में इंफोसिस के वरिष्ठ कर्मचारी रवि कुमारको कॉग्निजेंट द्वारा चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में अप्वॉइंट किया गया था। इसके अलावा सीईओ ने विप्रो सीएफओ जतिन दलाल को कॉग्निजेंट के नए सीएफओ के तौर पर ऑनबोर्ड कराया है। ये दिसंबर 2023 से कार्यरत होंगे।
कई वरिष्ठ कर्मचारियों का कहना है कि हमने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजॉन, आईबीएम, कॉग्निजेंट और टीसीएस जैसे बड़े संगठनों के अधिकारियों को इंडस्ट्री में नई भूमिकाओं में आगे बढ़ते जो ज्यादा प्रभावशाली हैं और इनसे ज्यादा लाभ भी मिल रहा है। हालांकि आईटी उद्योग में प्रतिकूल परिस्थितियाँ जरूर देखी जाति रही हैं, लेकिन इनमें से कुछ भूमिकाएँ नई सोच और नई दृष्टिकोण के साथ आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि तीन अलग-अलग चीजें हो रही हैं। "प्रौद्योगिकी परिदृश्य हमेशा की तरह गतिशील रहा है, और इसलिए, कंपनियां नेतृत्व की भूमिकाओं में वरिष्ठ लोगों को नियुक्त कर रही हैं ताकि उन्हें नए प्रतिमानों और विचार मिल सकें जिससे कंपनी को भी फायदा होगा।
दूसरी तरफ, आईटी सेवाओं के फार्मा, स्वास्थ्य सेवा, रीटेल, बुनियादी ढांचे, मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई उपयोगकर्ता उद्योग क्षेत्रों में कई बड़ी कंपनियां छोटी परियोजनाओं के रूप में अपने डिजिटल परिवर्तन में तेजी ला रही हैं।
इसके अलावा अब हर जगह ऑटोमेशन अपनी पकड़ बना रहा है, जिसके अंतर्गत इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री भी आ रही है। तीसरा, उन्होंने बताया कि आईटी उद्योग सहित हर जगह ऑटोमेशन जोर पकड़ रहा है और इन परिवर्तनकारी और नए कार्यक्रमों को चलाने के लिए, कुछ आईटी सेवा कंपनियां बाहरी प्रतिभाओं को भी अपने साथ शामिल करना चाह रही हैं, यही वजह है कि इस समय सीनियर लेवल के पद पर बड़ी कंपनियों में जबरदस्त नियुक्तियां की जा रही हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications