नयी दिल्ली। सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई फेमस होना चाहता है। लोग फेमस होने के लिए बहुत कुछ करते भी हैं। स्मार्टफोन से अपनी तस्वीरें शेयर करना लोगों की हॉबी बन गया है। लोग अपनी यादों को संभाल कर रखने के लिए भी ऐसा करत हैं। मगर अब आपके पास अपनी यादों को संजो कर रखने के लिए एक खास प्लेटफॉर्म मिल रहा है। जी हां पोस्ट ऑफिस की तरफ से शुरू की गई माय स्टांप योजना के तहत आप अपना डाक टिकट जारी करा सकते हैं। आपकी शादी हो या बर्थडे या फिर कोई गेट-टुगेदर ऐसे लम्हों को कैद करने के लिए आप डाक की इस खास योजना के जरिए अपने खास फोटो का टिकट जारी करा सकते हैं। मगर इसके लिए आपको कुछ चार्ज देना होगा।
क्या है माय स्टाम्प योजना
बता दें कि माय स्टाम्प योजना का मकसद लोगों को डाक विभाग की तरफ आकर्षित करना है। ये योजना पहले से लागू है, जिसका अब विस्तार किया जा रहा है। अब वाराणसी और मेरठ में भी इस योजना की शुरुआत हो गई है। तो देर किस बात की शादी, सालगिरह या किसी अन्य खास मौके की यादों को संभाल कर रखने के लिए अपना डाक टिकट जारी कराएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेरठ के डिप्टी पोस्टमास्टर के मुताबिक माय स्टांप योजना के तहत आपको अपनी फोटो के साथ साथ 12 स्टांप दिए जाते हैं। आप इन टिकटों का इस्तेमाल विशेष अवसरों पर कर सकते हैं।
कितने देने होंगे पैसे
जहां तक शुल्क की बात है तो माय स्टाम्प योजना के तहत अपना डाक टिकट छपवाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे नहीं देने। बल्कि आपको सिर्फ 300 रु देने होंगे, जो बहुत बड़ी रकम नहीं है। इन डाक टिकटों का इस्तेमाल आप पूरे देश भर में कहीं भी कर सकते हैं। सिर्फ 300 रु में आपको 12 डाक टिकटों की एक शीट मिलेगी। इन टिकटों पर आपके खास मौके (शादी या बर्थडे आदि) की तस्वीर लगी होगी। इन टिकटों का इस्तेमाल डाक से गिफ्ट भेजने के लिए भी किया जा सकता है।
नए जमाने के साथ कदम मिला रहा डाक
गौरतलब है कि डाकघर को काफी पुराने जमाने का माना जाता है। मगर अब डाकघर नए जमाने के साथ कदम मिल रहा है। आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन है और इसमें शादिया काफी होंगी। ऐसे में लोगों को इस योजना से अपने खास पलों को यादगार बनाने का मौका मिलेगा, जबकि पोस्ट ऑफिस के पास पैसे आएंगे। पोस्ट ऑफिस का फंड बढ़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications