फॉर्च्यून मैगजीन की 40 अंडर 40 की लिस्ट में इस बार अंबानी परिवार के दो सदस्यों का नाम शामिल किया गया है। इसमें अरबपति मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चे ईशा और आकाश अंबानी का नाम है।
नई दिल्ली: फॉर्च्यून मैगजीन की 40 अंडर 40 की लिस्ट में इस बार अंबानी परिवार के दो सदस्यों का नाम शामिल किया गया है। इसमें अरबपति मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चे ईशा और आकाश अंबानी का नाम है। इसके अलावा इस लिस्ट में एजुकेशन टेक स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रन का नाम भी शामिल है। बजा दें कि फॉर्च्यून ने इस बार फाइनेंस, टेक्नॉलोजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट यानी 5 कैटेगरी में 40 अंडर 40 लिस्ट जारी की है। प्रत्येक कैटेगरी में दुनिया की 40 हस्तियों को शामिल किया गया है, जिनकी उम्र 40 से कम है। ईशा, आकाश अंबानी और बायजू रवीन्द्रन का नाम टेक्नॉलोजी कैटेगरी में शुमार है।

फॉर्च्यून मैगजीन ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी ने लोगों के काम करने और सोशलाइज करने के तरीके में बदलाव लाया। इस काल में एग्जीक्यूटिव्स ने अपने कारोबार को चलाने के रास्ते में पैदा हुई चुनौतियों से जूझते हुए इंप्लॉइज को सहयोग उपलब्ध कराने और सशक्त बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए। आगे कहा कि इस बदलाव की लहर को दर्शाने के लिए मैगजीन ने इस साल की 40 अंडर 40 लिस्ट में बदलाव करने का फैसला किया। हमने ज्यादा बड़ा होने और ज्यादा व्यापकता के साथ सर्च की जरूरत महसूस की।
आकाश और ईशा की भूमिका की भी फॉर्च्यून ने की प्रशंसा
वहीं फॉर्च्यून के मुताबिक, ईशा और आकाश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इन दोनों ने जियो बोर्ड मेंबर्स के तौर पर फेसबुक के साथ 9.99% हिस्सेदारी के लिए 5.7 बिलियन डॉलर मेगा डील को फाइनल करने में मदद की। गूगल, क्वालकॉम और इंटेल जैसी कंपनियों को रिलायंस के साथ जोड़ने और उनसे निवेश प्राप्त करने का काम भी इन्हीं की लीडरशिप में पूरा हुआ। लगातार आए निवेशों के बलबूते जियो का निजी वैल्युएशन 65 अरब डॉलर हो चुका है। जियोमार्ट को लॉन्च करने में आकाश और ईशा की भूमिका की भी फॉर्च्यून ने प्रशंसा की है।
भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बनी बायजू
बायजू रवीन्द्रन को लेकर फॉर्च्यून ने कहा कि उन्होंने दुनिया को दिखा दिया है कि बड़े पैमाने पर सफल ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी खड़ी करना संभव है। बायजू भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बन चुकी है। यह लाखों छात्रों को सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए तैयार होने और पढ़ाई करने मे मदद कर रही है। जानकारी दें कि 2011 में शुरू हुई बायजू 1 अरब डॉलर से अधिक फंडिंग जुटा चुकी है और 10 अरब डॉलर से ज्यादा की कंपनी बन चुकी है। फॉर्च्यून ने कहा कि रवीन्द्रन को कैश की जरूरत होगी क्योंकि वह को अमेरिका और ब्रिटेन जैसे दूसरे देशों मे भी ले जाना चाहते हैं।
शाओमी इंडिया के मनु कुमार जैन भी लिस्ट में शामिल
वहीं 40 अंडर 40 लिस्ट में शाओमी इंडिया के मनु कुमार जैन का भी नाम है। फॉर्च्यून ने कहा कि जब जैन को शाओमी ने 2014 में भारतीय परिचालन संभालने के लिए नियुक्त किया तो उनहें स्मार्टफोन के बारे मे कुछ भी पता नहीं था। लेकिन उन्हें स्टार्टअप्स के बारे में एक या दो चीजें मालूम थीं। उनके द्वारा शुरू की गई आखिरी कंपनी जबॉन्ग थी, जो कि फैशन ई-कॉमर्स प्लेटाफॉर्म थी और बाद में फ्लिपकार्ट ने खरीद ली। स्मार्टफोन बिजनेस से नया-नया जुड़ने के बाद इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए मनु कुमार अपने बैग में नियमित रूप से 30-40 फोन रखते थे ताकि फीचर्स की टेस्टिंग कर सकेंगे और प्रतिद्वंदियों से चेक कर सकें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications