Vande Bharat In Black: देश में रेलवे के आधुनिकरण की दिशा में पिछले 10 साल में जबरदस्त तरीके से काम किया गया है और इसका परिणाम है कि अब बहुत जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लॉन्च होने वाला है। देश में फिलहाल सेमी हाई स्पीड ट्रेन के तौर पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो सीसी यानी चेयर कार और ईसीसी एक्जीक्युटिव चेयर कार की सुविधा मिलती है।

हालांकि, अब सोशल मीडिया पर सामने एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। वीडियो देखने के बाद सबके मन में सवाल और जानने की उत्सुकता है कि क्या अब देश में काले रंग का वंदे भारत ट्रेन लॉन्च होने वाला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक चमचमाती काली रंग की वंदे भारत ट्रेन दिखाई दे रही है। इस देखकर कई यूज़र्स कह रहे हैं कि बहुत जल्द काली रंग की नई वंदे भारत लॉन्च होने वाली है।
वीडियो में दिखाई गई काले रंग की यह ट्रेन बहुत ही आकर्षक है और ट्रेन के आगे वंदे भारत 2003 लिखा है। इस ट्रेन में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं और एयरोडायनामिक फिनिश के साथ क्लासिक राजधानी एक्सप्रेस डिजाइन की याद दिलाते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

सच में रेलवे ने काले रंग की वंदे भारत लॉन्च करने की तैयारी की है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरस वीडियो कथित तौर पर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा जनरेटेड वीडियो है न कि कोई नई वंदे भारत ट्रेन का आधिकारिक डिज़ाइन या प्रोटोटाइप है। इस वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें कई विसंगतियां हैं। मसलन ट्रेन के अगले हिस्से पर 'वंदे भारत 2003" लिखा है, जबकि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आधिकारिक तौर पर 2019 में शुरू हुई थी।
इसके अलावा, ट्रेन के साइड पैनल पर विकृत और नहीं पढ़ा जाने वाला टेक्स्ट दिखाई देता है, जो एआई-जनरेटेड विज़ुअल्स में एक आम समस्या है। यानी कुल मिलाकर फिलहाल देश में काली रंग की वंदे भारत ट्रेन लॉन्च नहीं होने जा रही है। यह वीडियो सिर्फ वायरल होने की दृष्टि से बनाया गया है। हालांकि, बीजेपी नेता और गोवा के मंत्री सत्य कुमार यादव समेत अन्य ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर साझा किया है।
वहीं पांचजन्य ने अपने X हेंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा "आत्मनिर्भर भारत का शानदार उदाहरण! वन्दे भारत ट्रेन का यह स्लीपर कोच देखिए और एक गर्व की अनुभूति करिए। वन्दे भारत का पहला अत्याधुनिक स्लीपर कोच पूरी तरह से भारत में बनाया गया है। हम ये नहीं कर सकते" वाली सोच से "हम सबकुछ कर सकते हैं" तक सोचने की यात्रा भारत ने तय कर ली है।"
भारत में दो रंग के वंदे भारत ट्रेन होते हैं संचालित
फिलहाल देश में वंदे भारत एक्सप्रेस दो रंगों में उपलब्ध है। पहला - मूल सफेद और नीला और दूसरा नारंगी और ग्रे (नारंगी-काला) डिज़ाइन जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। वायरल वीडियो पर रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन के काले रंग वाले संस्करण के लॉन्चिंग की कोई आधिकारिक योजना नहीं है। यूजर्स से रेल अधिकारियों ने ऐसे वीडियो को शेयर करने से पहले स्रोतों की पुष्टि करने का आग्रह किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications