Ganesh chaturthi stock market Holiday: गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है, भगवान गणेश के जन्म को समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आने वाले सप्ताह में बीएसई और एनएसई सहित भारतीय शेयर बाजार केवल चार दिन ही खुले रहेंगे। बुधवार, शनिवार और रविवार, यानी 27, 31 और 31 अगस्त को शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।

निवेशकों के पास कारोबार के लिए कितने सत्र होंगे?
अगले सप्ताह शेयर बाजार में हॉलिडे होने के कारण निवेशकों के पास 25, 26, 28 और 29 अगस्त को केवल चार कारोबारी सत्र ही होंगे। भारतीय शेयर बाजार को अगस्त में दो सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहने की सूचना दी गई है। बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस महीने स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा।
क्या गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार में छुट्टी होती है?
गणेश चतुर्थी पर बीएसई और एनएसई सहित भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। चूंकि महाराष्ट्र सरकार ने गणेश चतुर्थी को मैंडेटरी हॉलिडे घोषित कर दिया है। इसलिए मुंबई स्थित बीएसई और एनएसई हर साल इस दिन बंद रहते हैं।
अगले महीने शेयर बाजार में हॉलिडे
अगले सप्ताह अगस्त महीने का समापन भी होगा। सितंबर महीने में शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार में कोई छुट्टी होने की संभावना नहीं है। हालांकि, गांधी जयंती और दिवाली के कारण 2, 21 और 22 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।
पिछला कारोबारी सत्र
भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ, हालांकि सप्ताह के मध्य में यह एक महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया था। बीएसई सेंसेक्स सप्ताह में लगभग 381 अंक टूटकर 81,306 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 93.65 अंक की गिरावट के साथ 27,870 अंक पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
