Platinum beats gold and silver: सोने और चांदी के बाद प्लैटिनम 2025 में एक टॉप निवेश विकल्प के रूप में उभर रहा है। 2025 में अब तक प्लैटिनम सोने और चांदी दोनों से आगे निकल गया है। इस साल सोने और चांदी ने सुर्खियां बटोरीं, जिनमें क्रमश- 38% और 43% की बढ़ोतरी हुई। लेकिन प्लैटिनम ने चुपचाप दोनों को पीछे छोड़ दिया, और 2025 की टॉप प्रदर्शन वाली कीमती धातु के रूप में उभरी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमतें वर्ष-दर-वर्ष लगभग 57% बढ़ीं, जिसमें जून में 28% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी भी शामिल है, जो दशकों में इसकी सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है। प्लैटिनम में यह उछाल हाल ही का है।
प्लैटिनम में तेजी का कारण क्या है?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मांग के संदर्भ में, टैरिफ और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते रुझान के बावजूद, मोटर वाहनों का उपयोग स्थिर बना हुआ है, जबकि आभूषणों की मांग में 11% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण चीन और भारत में खरीदारों ने सोने के बजाय सस्ते विकल्प की तलाश है।
निवेश में रुचि, खासकर बार, सिक्कों और ईटीएफ में, भी बढ़ रही है। WPICने इस बात पर जोर दिया है कि सोने की तुलना में प्लैटिनम की भारी छूट आभूषण और निवेश प्रवाह, दोनों को बढ़ावा दे रही है।
प्लैटिनम का क्या यूज है?
दुनिया की सबसे दुर्लभ धातुओं (Rare Metals) में से एक, प्लैटिनम का यूज केमिकल और इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज, पेट्रोलियम रिफाइनरियों और ऑटोमोटिव कैटेलिटिक कन्वर्टर्स के निर्माण में किया जाता है। दक्षिण अफ्रीका में इसका 80% प्रोडक्शन होता है, उसके बाद रूस और उत्तरी अमेरिका का स्थान आता है।
भविष्य के क्या है अनुमान?
विश्व प्लेटिनम निवेश परिषद (WPIC) का अनुमान है कि यह तेजी जारी रह सकती है। 2024 में 968,000 औंस की कमी के बाद, इस वर्ष वैश्विक प्लेटिनम घाटे में 850,000 औंस की कमी का अनुमान है।विश्व प्लैटिनम निवेश परिषद की रिपोर्ट में 2025 में प्लैटिनम बाजार में सप्लाई की कमी और मांग में गिरावट का अनुमान लगाया गया है।
गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि प्लैटिनम की कीमतें कम से कम पिछले दस सालों से देखी जा रही ट्रेडिंग रेंज में वापस आ जाएंगी, और हालिया उछाल शायद ज समय तक नहीं रहेगा। इतिहास बताता है कि जब भी प्लैटिनम में तेजी आती है, तो यह काफी ज्यादा जमीन को कवर करता है। जाहिर है, सोने और चांदी की तुलना में प्लैटिनम में जोखिम-लाभ अनुपात ज्यादा होता है।
More From GoodReturns

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications