Is Debit Card PIN theft by pressing cancel button: सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) या डेबिट कार्ड डालने से पहले 'कैंसल' बटन को दो बार दबाने से पिन चोरी होने से बचा जा सकता है। इस मैसेज में गलत तरीके से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नाम दिया गया है और यूजर को ATM में कीपैड से छेड़छाड़ से बचने के लिए यह तरीका अपनाने की सलाह दी जा रही है।

वायरल मैसेज में क्या दावा किया गया है?
ATM से पैसे निकालते समय एक बहुत ही उपयोगी टिप। कार्ड डालने से पहले 'कैंसल' बटन दो बार दबाएं। अगर किसी ने आपका पिन कोड चुराने के लिए कीपैड सेट किया है, तो आपका पिन रद्द हो जाएगा। कृपया इसे अपने हर लेन-देन की आदत बना लें।
इसलिए, ATM पिन को सुरक्षित रखना जरूरी है। धोखेबाज तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। छोटी सी गलती से भी पैसे चोरी हो सकते हैं और आपको रसीद भी नहीं मिलेगी।
लेकिन सच क्या है?
यह दावा झूठा है। भारत सरकार के आधिकारिक फैक्ट चेक हैंडल, पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, यह संदेश फर्जी है और RBI के जारी नहीं किया गया है। केंद्रीय बैंक की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक दिशानिर्देश या सलाह नहीं दी गई है जो यह बताए कि लेनदेन से पहले 'कैंसल' बटन को दो बार दबाने से पिन स्किमिंग या धोखाधड़ी से कोई सुरक्षा मिलती है। सरकारी एजेंसी ने कहा है कि आरबीआई ने ऐसी कोई सलाह नहीं दी है।
ATM का कैंसिल
ATM मशीनों पर 'कैंसल बटन' का इस्तेमाल सिर्फ लेन-देन रद्द करने के लिए होता है। यह हैकिंग या कार्ड स्किमिंग जैसी धोखाधड़ी को नहीं रोकता। ऐसी अफवाहें लोगों में भ्रम पैदा करती हैं और उन्हें वास्तविक सावधानी से भटकाती हैं।तो ATM धोखाधड़ी को कैसे रोका जा सकता है? ATM धोखाधड़ी, खासकर कार्ड स्किमिंग, फिशिंग और कीपैड से छेड़छाड़, भारी वित्तीय नुकसान का कारण बन रही है।
ऐसे अपने ATM को रखें सुरक्षित
- ATM में एंट्री करने से पहले, कार्ड स्लॉट, कीपैड और मशीन में असामान्य डिवाइस को चेक करें। कार्ड रीडर पर स्किमिंग डिवाइस लगे हो सकते हैं। अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस दिखाई दे, तो उस ATM का इस्तेमाल न करें और बैंक को इसकी सूचना दें।
- ATM लेनदेन के लिए SMS और ईमेल पर नजर रखें। इससे आपको अनऑथराइज्ड लेनदेन के बारे में तुरंत पता चल जाएगा। अगर आपको कोई अनावश्यक लेनदेन दिखाई दे, तो तुरंत बैंक को इसकी सूचना दें।
- अगर आपका कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसे मोबाइल बैंकिंग या बैंक की ग्राहक सेवा के जरिए तुरंत ब्लॉक करवाएं। इससे दुरुपयोग की संभावना कम हो जाएगी।
- हर 3-6 महीने में अपना ATM पिन बदलें। जन्मदिन, 1234, या 1111 जैसे आसानी से अनुमान लगाए जा सकने वाले पिन से बचें। एक मजबूत, 4-नंबर पिन का यूज करें।
- अगर आपका कार्ड एटीएम में फंस जाता है या कोई तकनीकी खराबी आती है, तो अजनबियों से मदद लेने के बजाय सीधे बैंक को कॉल करें। कुछ धोखेबाज मदद के बहाने आपका कार्ड या पिन चुरा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications