IRFC vs RVNL Share: शेयर बाजार में आज 8 जुलाई को सरकारी रेलवे कंपनियों के शेयर फोकस में हैं. खासकर IRFC और RVNL के शेयर, जोकि तूफानी तेजी से आगे बढ़ रहे. BSE पर आज IRFC का शेयर 6% की मजबूती के साथ 200 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. शेयर ने आज ही 206 का रिकॉर्ड हाई भी टच किया है. RVNL का शेयर भी रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है, जोकि इंट्राडे में 567.60 रुपए का हाई टच किया.
किस सरकारी शेयर ने दिया बंपर रिटर्न?
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन का शेयर निवेशकों के 1 लाख रुपए के निवेश को सालभर में सवा 6 लाख बना चुका है. क्योंकि स्टॉक ने 1 साल में 518% की तेजी दिखाई है. शेयर हफ्तेभर में 17% उछल चुका है. 6 महीने स्टॉक ने 100% रिटर्न दिया है. IRFC का कुल मार्केट कैप 2.60 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है.
RVNL भी रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. शेयर आज भी 12% की मजबूती के साथ 550 रुपए के पार निकल गया है. स्टॉक हफ्तेभर 33 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. सरकारी रेलवे स्टॉक 3 महीने में भी निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है. जबकि 6 महीने में स्टॉक का रिटर्न 200 फीसदी से ज्यादा है.

रेलवे शेयरों में क्यों है तेजी?
रेलवे सेक्टर के शेयरों में तेजी की वजह केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान है, जिसमें उन्होंने 2,500 नए जनरल पैसेंजर कोच और एक्सट्रा 10,000 कोच की योजना के बारे में बताया है. इसके अलावा 50 नई अमृत भारत ट्रेनों की शुरूआत की बात कही है. अमृत भारत ट्रेन हाई-स्पीड और शानदार हैं. इसके चलते इनवेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है. ऐसे में सबकी निगाहें केंद्रीय बजट पर है. इसमें रेलवे सेक्टर को लेकर बड़े ऐलान हो सकती है.
शेयर बाजार में छाई है सुस्ती
रेलवे स्टॉक्स के उलट भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को सपाट कारोबार हो रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स दायरे में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 80000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी 30 अंकों की गिरावट के साथ 24,300 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर में दर्ज की जा रही है. जबकि FMCG सेक्टर में खरीदारी हो रही है.
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
