नई दिल्ली। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) ने आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने के लिए कल से यानी 18 जनवरी 2021 से बाजार में आ रहा है। निवेशक इस आईपीओ में निवेश कर कमाई का मौका तलाश सकत हैं। यह आईपीओ लांच होने के पलहे ही 31 एंकर निवेशकों से 1389 करोड़ रुपये जुटा चुका है। आईआरएफसी ने शेयर बााजर को सूचना दी है कि उसने 26 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शुक्रवार को एंकर निवेशकों को 53.45 करोड़ इक्विटी शेयर्स आवंटित किए है। वहीं डिपार्टनमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड एसेट मैनेजमेंट (डीआईपीएमएम) ने ट्वीट करके बताया कि इस आईपीओ में 50 लाख शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। वहीं जुटाए जा रहे इन पैसों से कारोबार को बढ़ाने के अलावा भविष्य में पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
आइये जानते हैं आईआरएफसी इस आइपीओ से कितने पैसे जुटाने जा रही है और निवेश की अंतिम तारीख क्या है।
आईआरएफसी आईपीओ से जुटाएगी 4,633 करोड़ रुपये
आईआरएफसी कल से खुलने वाले इस आईपीओ के माध्मय से 4,633 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। 18 जनवरी, 2021 यह आईपीओ निवेश के लिए खुल जाएगा। वहीं निवेशकों के पास 20 जनवरी 2021 तक निवेश करने का मौका रहेगा। आईआरएफसी नए साल में खुलने वाला पहला आईपीओ है। बीते साल ज्यादातर आईपीओ में निवेश करने वालों को भारी कमाई हुई थी। आइये जानते हैं आईआरएफसी के आईपीओ का प्राइस बैंड।
25 रुपये से 26 रुपये है आईआरएफसी का प्राइस बैंड
आईआरएफसी के आईपीओ का प्राइस बैंक 25 रुपये से लेकर 26 रुपये तक है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 178 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर रही है। इस आईपीओ में फ्रेश शेयर के साथ ऑफर फॉर सेल के जरिये भी इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। आइये जानते हैं कि कितने न्यूनतम शेयर के लिए करना होगा आवेदन।
जानिए न्यूनतम कितने शेयर के लिए करना होगा आवेदन
आईआरएफसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों को कम से कम 575 शेयर्स के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी ने अपनी शेयर की लाट 575 शेयर की तय की है। वहीं कोई भी निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है। अगर कोई निवेशक 25 रुपये के प्राइस बैंक पर एक लाट के निवेश करता है तो उसे 14375 रुपये का निवेश करना होगा, वहीं 25 रुपये के हिसाब से अधिकतम 13 लाट के लिए उसे 1,86,875 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं 26 रुपये की के हिसाब से एक लाट के लिए 14950 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं 26 रुपये के हिसाब से 13 लाटा के लिए 194350 रुपये का निवेश करना होगा।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications