शेयर बाजार में कमाई के लिए करोड़ों निवेशक हाथ आजमाते हैं. इसमें सफलता उन्हीं के हाथ लगती है जिन्हें क्वालिटी शेयर मिलता है. पिछले कुछ सालों में सरकारी कंपनियों ने निवेशकों को तगड़ी कमाई कराई है. इन्हीं में से एक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन यानी IRFC का शेयर शामिल हैं, जोकि धमाकेदार तेजी और लगातार डिविडेंड से शेयरहोल्डर्स की जेब भर रहा. शेयर को लेकर ताजा अपडेट ये है कि Q4 के दमदार नतीजों से शेयर में तूफानी तेजी है. शेयर ने BSE पर 182 रुपए का हाई बनाया. कंपनी की बोर्ड मीटिंग सोमवार यानी 20 मई को हुई, जिसमें नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान हुआ. इससे निवेशकों को डबल मुनाफा हो गया है. बता दें कि शेयर पिछले 6 महीने में ही 130% उछल चुका है.
दमदार नतीजों से चमका IRFC
IRFC का शेयर दमदार तेजी दिखा रहा है. शेयर एक्शन वाले मार्केट में भी 5% की मजबूती दिखाया. इसके चलते शेयर का भाव 182 रुपए तक पहुंचा, जोकि 52-वीक हाई 192.80 रुपए के बेहद करीब रहा. मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन से शेयर में जोश दिख रहा. साथ ही डिविडेंड के ऐलान का भी सरकारी कंपनी के शेयर पर असर दिखा. कंपनी के बोर्ड ने सोमवार की बोर्ड मीटिंग में 70 पैसे प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी. इससे पहले 80 पैसे प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया. इस लिहाज से IRFC ने FY24 के लिए प्रति शेयर 1.5 रुपए के डिविडेंड को मंजूरी दी.

तगड़े डिविडेंड से शेयरहोल्डर्स खुश
FY24 की ही तरह कंपनी ने FY23 के लिए भी कुल 1.5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड किया था. सरकारी कंपनी का शेयर जनवरी 2021 में इक्विटी मार्केट में एंट्री किया. इसी साल कंपनी ने 1.05 रुपए के डिविडेंड को मंजूरी दी. फिर FY22 में भी 1.5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी. मार्च तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड को मिली मंजूरी के लिए सालाना बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने का इंतजार है. AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलने के 30 दिन के अंदर डिविडेंड की रकम खाते में आएगी.
सरकार को हुआ तगड़ा मुनाफा
IRFC के शेयरहोल्डर्स की बात करें तो कंपनी में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 31 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक 86.36% है. इस लिहाज से डिविडेंड के ऐलान पर सरकार को करीब 790 करोड़ रुपए की इनकम होगी. इससे पहले अंतरिम डिविडेंड से सरकार को 902 करोड़ रुपए मिला था. यानी FY24 में IRFC ने सरकार को डिविडेंड के रूप में 1,700 करोड़ रुपए की कमाई हुई.
IRFC का शेयर रॉकेट हुआ
PSU Stock IRFC ने शेयरहोल्डर्स को तूफानी रिटर्न दिया है. शेयर जनवरी 2021 में लिस्ट हुआ. तब से अब तक शेयर में तेजी रुकी नहीं है. 3 साल में शेयर ने 664.45% की बंपर तेजी दिखाई है. 2 साल में स्टॉक का रिटर्न 730.23% है. केवल 1 साल में शेयर ने 430% का बंपर रिटर्न दिया है. BSE पर कंपनी का कुल मार्केट कैप भी 2.3 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
