नयी दिल्ली। इंश्योरेंस रेगुलेटर भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण या आईआरडीएआई ने पॉलिसीधारकों को अपना हेल्थ इंश्योरेंस थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर या टीपीए चुनने का विकल्प दे दिया है। इससे अब पॉलिसीधारक केवल बीमाकर्ता पर निर्भर रहने के बजाय हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने या नवीनीकरण के समय थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर खुद चुन सकेंगे। हालाँकि आईआरडीएआई ने एक सर्कुलर जारी करके कहा है कि स्वास्थ्य सेवाएँ लेने के लिए पॉलिसीधारक का चुनाव टीपीए तक सीमित है, जिसके साथ बीमाकर्ता का सर्विस लेवल एग्रीमेंट हो रखा है। इसके अलावा पॉलिसीधारकों के स्वास्थ्य बीमा उत्पाद और भौगोलिक स्थिति के आधार पर, बीमाकर्ता टीपीए की संख्या सीमित कर सकता है, जिनमें से पॉलिसीधारक अपनी पसंद का टीपीएस चुन सकता है। बता दें कि हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले पॉलिसीहोल्डर को क्लेम करने की स्थिति में थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर से ही मिलना होता है। जब आप क्लेम लेंगे तो आपको टीपीए से ही डील करना होगा।

क्या होता है थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर
थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर या टीपीए बीमा कंपनी और बीमा पॉलिसीधारक के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका निभाता है। टीपीए की प्रमुख जिम्मेदारी क्लेम और उसके सेटलमेंट के प्रोसेस में मदद करनी होती है। इसके लिए हॉस्पिटल बिल और कागजात की मदद ली जाती है। मगर ध्यान रखें कि आपका क्लेम स्वीकार होगा या नहीं टीपीएप इसके लिए जिम्मेदार नहीं होता। टीपीए आपको को एक कार्ड जारी करता है, जिसे दिखाकर ही आप किसी अस्पताल में बिना नकदी के इलाज करवा सकेंगे।
टीपीए की भूमिका अहम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी क्लेम के समय आपको टीपीए को ही पहले सूचना देनी होती है। इसके बाद वे आपको अस्पताल में जाने के लिए कहता है। यह वही अस्पताल होगा जो बीमा कंपनी के नेटवर्क में हो। हालाँकि आपके पास दूसरे अस्पताल में जाने का विकल्प रहता है, जिसका खर्चा आपको रीइम्बर्समेंट के माध्यम से मिल जायेगा। टीपीए अस्पताल को भी एक पत्र जारी करेगा, जिसके बाद सभी बिल टीपीए को पेमेंट के लिए भेजे जाते हैं। टीपीए सभी कागजात के साथ सारे बिल बीमा कंपनी को भेजता है।
यह भी पढ़ें - क्या है 2000 रुपये के नोटों का फ्यूचर? जानिये यहाँ
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
