Government Jobs 2024: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण(IRDAI) की तरफ से भर्ती हो रही है। इसके अनुसार संस्थान में 49 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप इस नौकरी के लिए अप्लाई करने चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 सितंबर है। इसमें कुल 49 पदों पर भर्ती होगी जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 21 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 4 पद, ओबीसी के लिए 12 पद, एससी के लिए 8 और एसटी के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।
ये होनी चाहिए आपकी योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को सरकार के निर्देश अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसमें एक्चुरियल के लिए 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट और 2019 में एआईए के 7 पेपर पास होना चाहिए। वहीं, फाइनेंस के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और एसीए/सीएफए कोर्स होना चाहिए। इसके अलावा आईटी के लिए बी.ई. या एम.सी.ए. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, रिसर्च के लिए इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
इतनी मिलेगी सैलरी और इस प्रकार होगा सेलेक्शन
IRDA के पदों के लिए लिखित परीक्षा और Interview से सेलेक्शन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग परीक्षा पैटर्न है। इसका एक पेपर 90 मिनट का और दूसरा 60 मिनट का होगा। सैलरी की बात करें तो, सहायक प्रबंधक के पदों के लिए सेलेक्टेड उम्मीदवारों को 44 हजार 500 रुपये सैलरी मिलेगी। इसमें भत्तों को शामिल करने के बाद वेतन 1 लाख 46 हजार रुपये मिलेगा।
ऐसे करें इन पदों के लिए अप्लाई
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले IRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको उस पद के लिए अप्लाई करना होगा जिसके लिए आप नौकरी करना चाहते हैं। इसके बाद फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको सारी जानकारी को सही से भरना होगा।
- जानकारी को भरने के बाद आपको सभी डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा।
- फिर एप्लीकेशन की फीस को सबमिट करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications