IRDAI Chairperson: वित्त मंत्रालय ने इंश्योरेंस रेगुलेटर भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority, IRDAI) में चेयरपर्सन पद के लिए वैकेंसी जारी की है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से जारी किए गए विज्ञापन में आवेदन की आखिरी तारीख और अधिकारी को मिलने वाले भत्तों के बारे में जानकारी दी गई है।

देबाशीष पांडा का कार्यकाल हो रहा है पूरा
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के चेयरपर्सन के पद से देबाशीष पांडा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। देबाशीष पांडा ने साल 2022 में IRDAI के चेयरपर्सन का कार्यभार संभालाव था। उनका कार्यकाल 14 मार्च, 2025 को खाली हो रहा है। ऐसे में IRDAI की ओर से चेयरपर्सन पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है। देबाशीष पांडा 1987 बैच के उत्तर प्रदेश सरकार के IAS ऑफिसर हैं। IRDAI में चेयपर्सन बनने से पहले वह वित्तीय विभाग के सचिव थे। वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में उन्होंने देवरिया, टेहरी और गाजियाबाद जिलों में जिला मैजिस्ट्रेट के पद पर काम किया है। फिजिक्स में पोस्ट ग्रैजुएट पांडा ने डिवेलपमेंटल मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है जबकि एन्वायरन्मेंटल साइंसेज में एमफिल की डिग्री भी हासिल की है।
ये होनी चाहिए योग्यता
चेयपर्सन के पद के लिए योग्यता भी निर्धारित की गई है। कैंडिडेट की उम्र 30 साल तक होनी चाहिए। 14 मार्च, 2025 को कैंडिडेट की उम्र 63 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के चेयरपर्सन के पद से जुड़ा एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है। कैंडिडेट ने भारत सरकार के सचिव के पद पर या भारत सरकार, राज्य सरकार या किसी और संस्थान में इसी के बराबर पद पर काम करने का अनुभव होना जरूरी है।
आवेदक में फैसले की क्षमता होनी चाहिए और इसका एक ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए। अगर आवेदक प्राइवेट सेक्टर से आता है तो उसको किसी बड़े वित्तीय संस्थान में CEO या समकक्ष पद पर काम करना चाहिए। अन्य पात्रता मानदंडों में ये भी शामिल है कि वैकेंसी की तारीख तक आवेदक के पास कम से कम दो साल की नौकरी बची होनी चाहिए।
इतनी मिलेगी चेयरपर्सन पद पर सैलरी
नए चेयरमैन की सैलरी 5,62,500 मंथली तय की गई है। इसमें हाउस अलाउंस का फायदा और कार की सुविधा अलग से मिलेगा। अगर कुछ समय तक के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं होता है तो IRDAI के मौजूदा सदस्यों में से किसी एक के अंतरिम रूप से यह पद संभालने की जिम्मदारी दी जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
