
IRCTC Vaishno Devi Tour Package : भारतीय रेलवे और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अकसर नयी-नयी जगहों के लिए टूर पैकेज लाती रहती है। इस बार कंपनी ने जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए एक टूर पैकेज की शुरुआत की है। वैष्णो देवी जाने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक शानदार टूर पैकेज हो सकता है। खास बात यह है कि इस पैकेज के तहत हर गुरुवार को टूर वैष्णो देवी जाएगा। दूसरी अहम बात यह है कि इस पैकेज का खर्च काफी किफायती है। आगे जानिए इस टूर की पूरी डिटेल।
कितने दिन का होगा टूर
जो भी लोग इस टूर में जाएंगे, उन्हें 3एसी कोच में ट्रेन से जम्मू ले जाया जाएगा। ये पैकेज 4 रातों और 5 दिनों का है। आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज में भारतीय रेलवे की तरफ से आवास, कैब की सुविधा और होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी।
कितना आएगा खर्च
आप इस पैकेज के तहत दी जाने वाली सुविधा के अलावा भी कुछ अन्य सुविधाओं का लाभ अपने हिसाब से ले सकते हैं। मगर आप किसी और सुविधा का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे। इस टूर पैकेज में न्यूनतम चार्ज 8,375 रुपये है। मगर इसकी कंडीशन है। आगे जानिए क्या है ये कंडीशन।
जानिए खर्च की डिटेल
पहले तो यह जान लीजिए कि पैकेज में आपको 2 ब्रेकफास्ट के साथ 2 डिनर मिलेंगे। पर यदि सिंगल व्यक्ति के लिए बुकिंग करता है तो उसे 14,270 रुपये देने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा 9,285 रुपये। इसी तरह तीन लोग हों तो प्रति व्यक्ति खर्च आएगा 8,375 रुपये। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए आपको 7,275 रुपये देने होंगे। बिना बेड के इनके लिए 6,780 रुपये का चार्ज लगेगा।
जानिए ट्रेन की डिटेल
हर गुरुवार को ट्रेन संख्या 12237 12:40 बजे वाराणसी से चलेगी, जो कि जौनपुर सिटी में 13.38 बजे पहुंचेगी। इसी तरह सुल्तानपुर पर यह 14.55 बजे और लखनऊ से 18.00 बजे आगे बढ़ेगी। अगले दिन यानी शुक्रवार को 10.55 बजे आपको जम्मू पहुंचा दिया जाएगा। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि बोर्डिंग स्टेशनों पर 30 मिनट पहले पहुंचें।
ये है बाकी जरूरी डिटेल
सफर में 3एसी क्लास में ट्रेन का सफर शामिल है। कटरा में जम्मू रेलवे स्टेशन से होटल तक आपको परिवहन के लिए एसी व्हीकल मिलेगा और शेयरिंग के आधार पर वापसी होगी। कटरा में 2 रात्रि आवास शेयरिंग के आधार पर होंगी। भोजन में 2 नाश्ता और 2 रात डिनर शामिल हैं। यात्रा पर्ची टिकट में आपकी मदद की जाएगी। साथ ही बाणगंगा तक ड्रॉप और पिकअप की सुविधा भी दी जाएगी।

जानिए आईआरसीटीसी की डिटेल
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) भारतीय रेल, रेल मंत्रालय, भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह भारतीय रेलवे के लिए टिकट, खानपान और पर्यटन सेवाएं प्रदान करती है। आईआरसीटीसी की स्थापना 27 सितंबर 1999 को हुई थी। ये एकमात्र कंपनी है जो भारतीय रेलवे को कुछ सेवाएं प्रदान करती है। मई 2008 में, इसे मिनिरत्न के रूप में क्लासिफाई किया गया।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications