IRCTC Vaishno Devi Package 2024: देश में जल्द ही नवरात्रि आने वाली है. सभी भक्तों ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. 3 अक्टूबर को नवरात्रि शुरू होने वाली है. आईआरसीटीसी (IRCTC) भक्तों के लिए कमाल का टूर पैकेज लाया है. वैष्णो देवी भक्तों के बीच काफी फेमस है. नवरात्रि के समय यहां भक्तों की भीड़ रहती है. चलिए इस टूर पैकेज (Tour package) के बारे में और जानते हैं.

देश में जल्द ही बड़ा त्योहार नवरात्रि आना वाला है. अगर आप भी इस पावन समय में वैष्णो देवी घूमना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है. आईआरसीटीसी(IRCTC) वैष्णो देवी यात्रा के लिए कमाल का टूर पैकेज लाया है. ये टूर पैकेज 6 दिन का है. वैष्णो देवी में हर साल लाखों लोग घूमने जाते हैं. ये मंदिर जम्मू के रियासी जिले मे स्थित है. ये मंदिर बेस कैंप से 13 किलोमीटर दूर है. लेकिन नवरात्रि के समय ट्रेन में काफी भीड़ रहती है या फिर टिकट ही नहीं मिल पाती. इसलिए नवरात्रि के समय वैष्णो देवी जाना मुश्किल हो जाता है.
क्या है ये टूर पैकेज?
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी भक्तों के लिए खास पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज को खासतौर पर वैष्णो देवी यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है. इस पैकेज की अवधि 5 रात और 6 दिन की रखी गई है.
ये बात सही है कि ये टूर पैकेज वैष्णो देवी यात्रा के लिए बनाया गया है. लेकिन आपको इस पैकेज के तहत पटनीटॉप के खूबसूरत पहाड़ देखने का मौका मिलेगा. आपको खाना या होटल की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आईआरसीटीसी पैकेज में आफको ट्रांसपोर्ट के साथ साथ होटेल और खाने का पूरा प्रबंध मिलेगा.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
आईआरसीटी ने इस पैकेज का नाम वैष्णो देवी विछ शिवखोरी या पटनीटॉप (WBR88) रखा है. इस पैकेज में आपके नाश्ते और डिनर का प्रबंध रखा गया है. इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन के थर्ड ऐसी में ले जाएगा. यह टूर पैकेज गुजरात के जामनगर से शुरू होगा. इस ट्रेन में डॉ अंबेडकर नगर, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, भोपाल सहित विदेशी रेलवे स्टेशनों में चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है.
वहीं यात्रा के दौरान आपके रहने और खाने का प्रबंध भी टूर पैकेज में शामिल हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज की कीमत 11,900 रुपये से 21,200 रुपये रखी है. यह बताया गया है कि ओक्यूपेंसी के आधार पर टूर पैकेज की कीमत अलग-अलग हो सकती है. ट्रिपल ओक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति में टूर पैकेज की कीमत 11,900 रुपये हो सकती है. वहीं डबल ओक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति में पैकेज की कीमत 13,400 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा सिंगल ओक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति में कीमत 21,200 तक पहुंच जाएगी.
कैसे करें टूर पैकेज के लिए अप्लाई?
अगर आप टूर पैकेज के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर जाना होगा. ये नया टूर पैकेज वैष्णो देवी घूमने का सुनहरा मौका है. इस पैकेज में आपको वैष्णो देवी के साथ पटनीटॉप घूमने का भी मौका मिलेगा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
