Irctc tourism : रेलवे अपने सभी यात्रियों के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज में देश के कई बड़े धार्मिक स्थल कवर किए जाएंगे. इसमें आपको यात्रा से लेकर खाना सब प्रोवाइड किया जाएगा. चलिए इस पैकेस की कीमत से लेकर सारी जानकारी फटाफट जान लेते हैं.

रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन) कमाल का टूर पैकेज लाई है. अगर आप धार्मिक स्थल घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस पैकेज के जरिए काफी किफायती कीमत में कई धार्मिक स्थल कवर हो जाएंगे. ये यात्रा 9 से 10 दिनों तक होने वाली है. आपको इस पैकेज को लेने के बाद खाने की भी कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इसमें आपको सुबह का नाश्ता, दिन का खाना और रात का खाना सब दिया जाएगा.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक टूर पैकेज लेने वाले यात्रियों को सभी धार्मिक स्थल गौरव टूरिस्ट ट्रैन (Gaurav Tourist train) के जरिए सफर कराया जाएगा.
आईआरसीटीसी (irctc) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पैकेज की जानकारी दी है. इस पैकेज का नाम माता वैष्णो देवी विद हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा रखा गया है. अगर आप भी इस टूर पैकेज को लेना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें. क्योंकि इस टूर पैकेज के तहत 17 अक्टूबर 2024 से यात्रा शुरू हो जाएगी.
कौन-से धार्मिक स्थलों पर मिलेगा जाने का मौका
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी विद हरिद्वार- ऋषिकेश पैकेज में आगरा, हरिद्वार, ऋषिकेश , मधुरा और वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थल कवर करेगा. वहीं पैकेज की शुरुआत विजयवाड़ा से की जाएगी.
टूर पैकेज के बारे में पूरी जानकारी
चलिए अब टूर पैकेज की सबसे महत्वपूर्ण बात जानते हैं. आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज की कीमत 17940 रुपये रखी है. अगर आप इस टूर पैकेज के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है. इसके अलावा इस टूर पैकेज की ट्रेन में टोटल बर्थ 718 रहेंगे. इनमें स्लीपर 460, थर्ड एसी 206 और सेकेंड एसी 52 हैं.
इस पैकेज टूर के हिसाब से विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालागुड़ा, नलगोंडा, सिकंदराबाद, भोंगिर, जलगांव, काजीपेट, पेद्दापल्ली, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, वर्धा और नागपुर बोडिंग या डिबोडिंग पॉइंट रहने वाले हैं.
ये टूर पैकेज उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें घूमाने को शौक है या फिर अगर आप अपने माता-पिता और सास ससुर को गिफ्ट कर सकते हैं. क्योंकि यह पैकेज वृद्ध लोगों के लिए सबसे अच्छा है. इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश , मधुरा और वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थल कवर होंगे.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
