नई दिल्ली, दिसंबर 14। इंडियन रेलवे की सब्सिडरी कंपनी आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) नये-नये घूमने के पैकेज लेकर आती रहती है। इस कंपनी एक खास पैकेज लेकर आई है। ये पैकेज न्यू ईयर का है। इस पैकेज में आईआरसीटीसी अंडमान घूमने का चांस लेकर आई है और भी काफी किफायती दामों पर। यानी आप साल 2022 की शुरुआत अंडमान में कर सकते हैं।
कितना लंबा होगा टूर
आईआरसीटीसी का अंडमान पैकेज 6 दिन और 5 रात का होगा। आप आराम से अंडमान में 6 दिन और 5 रातों का मजा ले सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस पैकेज में जाने वालों को रहने और खाने की व्यवस्था फ्री रहेगी। दरअसल इन दोनों चीजों को आपके इस पैकेज में ही एड किया जाएगा। आईआरसीटीसी की तरफ से इसके ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट करके इस स्पेशल पैकेज की जानकारी दी गयी है।
कितना होगा खर्च
अब बात करते हैं इस पैकेज की लागत की। तो बता दें कि इस पैकेज में सिंगल व्यक्ति का खर्च 62950 रुपये है। ये प्रति व्यक्ति कॉस्ट है। यदि आप 2 लोग हैं तो डबल ऑक्युपेसी मामले में प्रति व्यक्ति यानी पर हेड खर्च 50,820 रु होगा। वहीं ट्रिपल ऑक्युपेसी में पर रेड खर्च 49,090 रु होगा। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जबकि डीलक्स क्लास मिलेगी।
देखने को मिलेगी खूबसूरती
आईआरसीटीसी ने पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड, उत्तरी खाड़ी और रॉस द्वीप के पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए 05 रातों और 06 दिनों के लिए दिल्ली से फ्लाइट पैकेज लॉन्च किया है। लुभावने सुंदर समुद्र तट, हरे-भरे जंगल, शानदार डाइविंग की संभावनाओं और दूर-दराज की लोकेशनों के साथ, अंडमान द्वीप समूह समुद्र तटों पर घूमने या आराम करने के लिए एक आदर्श स्थान है और आपको यह सब करने को मिलेगा।
कब शुरू होगा टूर
इस पैकेज में दो डिपार्चर डेट हैं। पहली 12 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 और दूसरी 19 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक (https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDA13) पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि पोर्ट ब्लेयर में होटल एरीज़ ग्रैंड /सिमिलर, नील में होटल रीफ वैली / इसके जैसे और हैवलॉक द्वीप में होटल एक्वास हॉलिडे इन या इसके जैसे किसी होटल में ठहराया जाएगा।
बीमा भी शामिल
इस टूर पैकेज में बीमा और गाइड भी शामिल है। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों (9717641764 और 9717648888) पर संपर्क किया जा सकता है। या फिर आप tourismnz@irctc.com पर ईमेल करके संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications