नयी दिल्ली। अगर आप काम से कुछ का ब्रेक लेना चाहते हैं तो कहीं बाहर घूम कर आना सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इससे दिमाग रिलेक्स और तरोताजा हो जाता है। घूमने की बात करें तो आईआरसीटीसी अक्सर नये-नये टूर पैकेज लेकर आती रहती है, जो सस्ते भी होते हैं। नये टूर पैकेज में आईआरसीटीसी काफी किफायती दामों पर केरल घूमने का मौका लेकर आई है। इस टूर पर आपको हवाई जहाज से सफर कराया जाएगा। तो देर किस बात की फटाफट बुकिंग करें।
फरवरी में होकर आएं केरल
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) फरवरी में दिल्ली से केरल के लिए एक स्पेशल हवाई यात्रा पैकेज ऑफर करेगी। ये एक डीलक्स क्लास ऑफर है, जिसे 'डिस्कवर केरल विद आईआरसीटीसी' नाम दिया गया है। पांच दिवसीय पैकेज टूर में टी म्यूजियम एंड प्लांटेशन, मेट्टुपेटी डैम, इको पॉइंट, डच पैलेस जैसे स्थानों पर विजिट के अलावा मरीन ड्राइव से नाव की सवारी शामिल है।
कहां और कब शुरू होगा टूर
यह टूर 20 फरवरी को नई दिल्ली से कोच्चि के लिए हवाई यात्रा से शुरू होगा और 25 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में वापस आएगा। अकेले व्यक्ति के लिए खर्च 37,550 रु है। वहीं दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 27,800 रु आएगा, जबकि तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 26,260 रु होगा।
बच्चों के लिए कितना खर्च
जिनके बच्चे हैं, उनके लिए प्रति बेड (5-11 वर्ष) प्रति बच्चे का खर्च 23,200 रुपये है और बिना बेड के प्रति बच्चे (5-11 वर्ष की आयु के लिए खर्च 20,680 रुपये है। इसी तरह बिना बेड 2-4 वर्ष की आयु के बच्चे के लिए खर्च 12,360 रुपये है।
क्या-क्या मिलेगा
पैकेज में विस्तारा एयरलाइन से (दिल्ली-कोचीन-दिल्ली) का टिकट, होटल में भोजन (पांच नाश्ते, एक दोपहर का भोजन और पांच डिनर शामिल हैं। ये हर टिकट में शामिल होगा। इसके अलावा शेयरिंग बेसिस पर एसी गाड़ी से सभी ट्रांसफर्स और दर्शनीय स्थलों की यात्रा होगी। अच्छी तरह से सुसज्जित कमरों में रहने को मिलेगा। इनमें कोचीन में एक रात, मुन्नार में दो रातें, एक रात थेक्कडी में बिताई जाएगी।
इंश्योरेंस भी मिलेगा
कुमारकोम में एक रात का हाउसबोट आवास भी शामिल है। यात्रियों को टूर के पांच दिनों तक प्रति दिन एक बोतल मिनरल वाटर उपलब्ध कराया जाएगा। 60 साल से कम उम्र के यात्रियों को ट्रेवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इच्छुक यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 16, अजमेरी गेट साइड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थित आईआरसीटीसी टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर पर जा सकते हैं या 9717641764 और 9717648888 पर कॉल कर सकते हैं। बुकिंग के लिए आप 9717640773 पर प्रोबीर सोनोवाल या 8287930746 पर रविंदर सिंह को भी कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए (https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDA14) लिंक पर जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications