IRCTC Tatkal Ticket Booking Diwali 2025: दिवाली और छठ का महापर्व आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर अपनों से दूर दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट की जुगाड़ में लग गए हैं। हालांकि, इस तरह के अवसरों पर ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है।

ऐसी स्थिति में जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक नहीं कराया होता, उनके लिए तत्काल टिकट बुकिंग ही आखिरी उम्मीद होती है। हालांकि, सीमित सीटों और अचानक बढ़ी मांग के कारण तत्काल में कन्फर्म टिकट मिलना भी एक बड़ी चुनौती होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिससे लोगों को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सके। तो चलिए जानते हैं 5 आसान टिप्स जिससे आप कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं...
तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम
भारतीय रेलवे ने इस साल की शुरुआत में टिकट बुकिंग को लेकर कई सुधार किए हैं और अब तत्काल ट्रेनों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar authentication) जरूरी कर दिया गया है, जिससे टिकटों की धांधली में रोक लगने के साथ असली यात्रियों को टिकट मिलने में मदद मिली है।
नए नियमों के मुताबिक, अब सिर्फ वही यूजर्स IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं, जिनका आधार वेरिफाइड है। इसके अलावा, बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई भी एजेंट तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकता। साथ ही, आधार-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन को भी सभी ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इन सुधारों का मकसद टिकट बुकिंग में होने वाली धोखाधड़ी और बॉट एक्टिविटी को रोकना है।
दिवाली 2025: कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने के 5 आसान टिप्स
पहले से लॉगइन कर रखें और एडवांस में डिटेल भरकर रखें
तत्काल में कन्फर्म टिकट पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पहले से पूरी तैयारी करके रखें। यानी पहले सो वेबसाइट पर लॉगइन कर रखें और जो भी डिटेल हो उसे भरकर रखें ताकि तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के साथ आप फटाफट केवल पेमेंट डिटेल्स भरने के साथ अप्लाई कर सकें। इससे आपको टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
मास्टर लिस्ट का इस्तेमाल करें यानी पैसेंजर के डिटेल्स भरकर रखें
IRCTC आपको 'मास्टर लिस्ट' बनाने की सुविधा देता है, जिसमें आप यात्रियों का नाम, उम्र, सीट की पसंद जैसी जानकारी पहले से सेव कर सकते हैं। आधार के साथ वेरिफाइड यह लिस्ट बुकिंग के समय आपका कीमती समय बचाने में मदद करती है।
ऑटोफिल टूल का इस्तेमाल करें
यदि आप चाहें तो 'IRCTC Tatkal Magic Autofill' जैसे क्रोम एक्सटेंशन टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूल आपकी जानकारी को पहले से सेव कर लेता है और तत्काल बुकिंग के दौरान फॉर्म को अपने आप और तुरंत भर देता है, जिससे समय बचता है।
इंटरनेट कनेक्शन को बेहतर रखें ताकि तेजी से पेमेंट हो सके
जल्दी बुकिंग के लिए UPI जैसे पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करें। इसके साथ इंटरनेट कनेक्शन को तेज रखें जिससे फटाफट पेमेंट हो सके। आप चाहें तो IRCTC वॉलेट में पहले से पैसे डालकर भी रख सकते हैं, ताकि पेमेंट तुरंत हो जाए और टिकट बुक होने में देरी न हो।
दूसरे रूट या स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक करें
सामान्य दिनों में चलने वाली ट्रेनों के अलावा दूसरे रूट्स पर आपके डेस्टिनेशन के लिए चलने वाली ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में टिकट के लिए अप्लाई करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
