नई दिल्ली, जून 8। इस समय भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का शेयर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। आज आईआरसीटीसी का शेयर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। बता दें कि पिछले 3 महीनों, 6 महीनों या 1 साल का भी रिकॉर्ड देखें तो कंपनी के शेयर ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। आईआरसीटीसी एक सरकारी कंपनी है। ये भारतीय रेलवे को टिकट, खानपान और पर्यटन सेवाएँ देती है। पहले ये पूरी तरह से सरकारी थी। तब ये भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी थी। अब ये भारतीय रेल मंत्रालय के नियंत्रण में है। आईआरसीटीसी का शेयर 2019 में स्टॉक एक्सचेंजो पर लिस्ट किया गया।
किस रेट पर पहुंचा कंपनी का शेयर
आईआरसीटीसी का शेयर आज 8 जून को 2,184.15 रु के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। करीब डेढ़ बजे ये सोमवार के बंद स्तर की तुलना में 3 फीसदी की मजबूती के साथ 2161.45 रु पर है। इस स्तर पर इसकी मार्केट कैपिटल 34,583.20 करोड़ रु है। एक सप्ताह पहले यह 1910.1 रु पर था। एक सप्ताह में इस शेयर ने निवेशकों को 13 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
1 और तीन महीने में कितना रिटर्न दिया
मौजूदा स्तर पर देखें तो आईआरसीटीसी के शेयर ने एक महीने में अच्छा रिटर्न दिया है। एक महीने पहले कंपनी का शेयर 1750.35 रु पर था। एक महीने में 2161.45 रु तक पहुंचने में इस शेयर ने निवेशकों को 23.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न आपको एक महीने में किसी एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम में नहीं मिलेगा। तीन महीने में देखें तो इस शेयर ने 7.2 फीसदी रिटर्न दिया है।
6 महीने और एक साल का रिटर्न
6 महीने पहले आईआरसीटीसी का शेयर 1643.55 रु पर था। उस स्तर से अब तक यह 31.5 फीसदी ऊपर चढ़ा है। कंपनी का शेयर लगातार ही निवेशकों को अच्छा रिटर्न देता रहा है। एक साल की अवधि में देखें तो भी आईआरसीटीसी के शेयर ने निवेशकों को 41 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल पहले यह शेयर 1531.35 रु पर था।
क्यों आई तेजी
जानकारों का मानना है कि आईआरसीटीसी के शेयरों को लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के चलते फायदा मिला है। इसके अलावा एयरलाइन यातायात दोगुना हो रही है, जिससे भारतीय रेलवे यातायात में भी बढ़ोतरी की अटकले हैं। वहीं इस कंपनी के फंडामेंटल काफी मजबूत हैं। ये सभी चीजों शेयर को सहारा दे रही हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह शेयर यह शॉर्ट टर्म में 2300 रु तक और फिर लगभग एक महीने में 2500 रु तक जा सकता है।
कैसे शेयरों में लगाएं पैसा
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किसी कंपनी में निवेश से पहले आपको कंपनी पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए 2-3 सालों तक इंतजार भी करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए ताकि आपको तिमाही दर तिमाही यह पता चलता रहे कि कंपनी कैसा प्रदर्शन कर रही है। कोई कंपनी जितना अधिक मुनाफा कमाएगी, उतना ही अधिक आपको शेयर पर रिटर्न मिलेगा। एक और अहम चीज जिसकी तरफ जानकार ध्यान दिलाते हैं वो है किसी कंपनी के प्रोडक्ट की मांग। उदाहरण के लिए मारुति कार बनाती है तो उसकी कारों की मांग कितनी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications