नयी दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) एक सरकारी कंपनी है, जो भारतीय रेलवे को टिकट, खानपान और पर्यटन सेवाएँ देती है। यह शुरू में पूरी तरह से सरकारी कंपनी थी। तब ये भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी थी और भारतीय रेल मंत्रालय के नियंत्रण में चलती थी। लेकिन 2019 से इसे स्टॉक एक्सचेंजो पर लिस्ट कर दिया गया। स्टॉक एक्सचेंजो पर लिस्ट करने के लिए कंपनी का आईपीओ लाया गया। आईआरसीटीसी का आईपीओ भी धमाकेदार रहा और तब से कंपनी के शेयर ने लगातार नये रिकॉर्ड स्तर छुए हैं। इस समय भी ये रिकॉर्ड स्तरों पर ही है।
कहां है आईआरसीटीसी का शेयर
इस समय आईआरसीटीसी का शेयर 2025.55 रु पर है। आज सुबह यह बीएसई पर 2015.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 2050.00 पर खुला और कारोबार के दौरान 2,072.95 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी सबसे ऊंचा स्तर है। आखिर में यह 9.75 रु या 0.48 फीसदी की मजबूती के साथ 2025.55 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैप 32,408.80 करोड़ रु है।
1 महीने तक का रिटर्न
आज 9 मार्च को आईआरसीटीसी का शेयर आधा फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2025.55 रु पर बंद हुआ। पिछले 5 दिनों में देखें तो इस शेयर ने 1916.85 रु से 2025.55 रु तक का सफर तय किया। यानी निवेशकों को 5.67 फीसदी का रिटर्न मिला। वहीं आईआरसीटीसी के शेयर ने पिछले एक महीने में 23.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले महीने 9 फरवरी को कंपनी का शेयर 1641.45 रु पर था।
1 साल तक का रिटर्न
तीन महीनों में देखें तो आईआरसीटीसी के शेयर ने 24.99 फीसदी का रिटर्न दिया है। 3 महीने पहले 9 दिसंबर को कंपनी का शेयर 1618.05 रु पर था। वहीं 6 महीनों में आईआरसीटीसी के शेयर ने 50.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले साल 9 सितंबर को ये शेयर 1349.25 रु पर था। अंत में एक साल के रिटर्न पर नजर डालें तो कंपनी के शेयर ने 1290.7 रु से 2025.55 रु तक का सफर तय किया। पिछले साल 9 मार्च को यह 1290.7 रु पर था। तब से अब तक कंपनी के शेयर ने करीब 57 फीसदी का रिटर्न दिया है।
6 और 12 महीनों में 50 फीसदी से अधिक रिटर्न
आईआरसीटीसी के शेयर ने 6 महीनों और 12 महीनों दोनों अवधियों में 50-50 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी शख्स ने 2 लाख रु का निवेश किया हो तो इन अवधियों में उसे 1 लाख रु से अधिक का मुनाफा हुआ होता और उसकी निवेश राशि 3 लाख रु से अधिक हो गयी होती।
आगे भी कमाई का मौका
आईआरसीटीसी के शेयर के आगे 2650 रु तक जाने की संभावना है। एक ब्रोकिंग फर्म ने आईआरसीटीसी के शेयर के लिए 2650 रु का टार्गेट रखा है। मौजूदा स्तरों से ये करीब 31 फीसदी रिटर्न दे सकता है। यानी अगर आप 1 लाख रु का निवेश करें तो लगभग 31 हजार रु का फायदा होगा। इसी तरह यदि आप 3 लाख रु का निवेश करें तो आपको 93000 रु तक का फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications