IRCTC Stock Price: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने साल 2024-25 के चौथी तिमाही के नतीजे बुधवार को जारी किए। इस तिमाही में 358 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में नेट प्रॉफिट 284 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के Q4 रिजल्ट के बाद शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है।

कंपनी के रिवेन्यू में बढ़त (IRCTC Q4FY25 Result)
इस तिमाही में IRCTC का रिवेन्यू बढ़कर ₹1,269 करोड़ हुआ है, जो पिछले साल इसी समय ₹1,152 करोड़ थी। कंपनी को 45.68 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ भी मिला है। इस तिमाही में IRCTC का EBITDA ₹385.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी समय के ₹362.5 करोड़ से 6.4% ज़्यादा है। हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 30.39% रह गया, जबकि पिछले साल यह 31.47% था।
इस तिमाही में IRCTC की केटरिंग से कमाई ₹529 करोड़ रही। वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में ₹531 करोड़ था। वहीं, कंपनी के पैकेज्ड पीने के पानी के बिजनेस 'रेल नीर' की कमाई बढ़कर ₹96 करोड़ रही है, जो पिछले साल ₹83 करोड़ थी।
कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर ₹1 का अंतिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही वितरित किया जाएगा। यह अंतिम डिविडेंड ₹4 के पहले अंतरिम डिविडेंड (नवंबर 2024 में भुगतान) और ₹3 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड (मार्च 2025 में भुगतान) के अतिरिक्त है।
कंपनी के शेयर्स में तेजी
कंपनी के शेयर्स में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 9:20 पर 0.62% की उछाल 781.05 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर्स ने 0.07% का रिटर्न दिया है। बुधवार को कंपनी 776.25 रुपये के शेयर प्राइस पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
