छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे है तो आईआरसीटीसी आपको बेहतर अवसर दे रहा है। भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी आपको नेपाल घूमने का शानदार ऑफर दे रही है।
नई दिल्ली: छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे है तो आईआरसीटीसी आपको बेहतर अवसर दे रहा है। भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी आपको नेपाल घूमने का शानदार ऑफर दे रही है। जैसा कि नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं पुरातन परम्परा के लिए काफी प्रसिद्ध है। और ऐसे में ठंड के इस मौसम में नेपाल का टूर आपके लिए काफी अमेजिंग साबित हो सकता है। इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए यात्री रेलवे की ऑफीसियल वेबसाइट आईआरसीटीसी से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। आईआरसीटीसी: ये है आधार से लिंक कराने का तरीका, देर ना करें ये भी पढ़ें

इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
आईआरसीटीसी का यह हॉलीडे पैकेज पांच रात और छह दिन का है। इस पैकेज को आईआरसीटीसी ने 'बेस्ट ऑफ नेपाल' का नाम दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल की राजधानी काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ मन्दिर, स्वयंभूनाथ स्तूप और मनोकामना मन्दिर जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के प्लान के मुताबिक आपको काठमांडो में तीन रात और पोखरा में दो रात बिताने को मिलेगा। इस पैकेज के तहत आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।
यात्रा की तारीख, 21.01.2020, 11.02.2020, 13.03.2020 इस प्रकार है।
जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
पहले दिन आपको इंडिगो के विमान से दिल्ली से काठमांडो ले जाया जाएगा। काठमांडू हवाई अड्डे से आपको होटल ले जाया जाएगा। आपको पहले दिन रात को डिनर मिलेगा। दूसरे दिन नाश्ते के बाद आपको पशुपतिनाथ मन्दिर ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको पाटन और दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र में ले जाया जाएगा। सबसे आखिर में स्वयंभूनाथ स्तूप ले जाया जाएगा। इसके बाद आप फिर होटल लौट जाएंगे। तीसरे दिन आपको पोखरा ले जाया जाएगा। चौथे दिन आपको पोखरा के महत्वपूर्ण स्थानों को देखने का मौका मिलेगा। पांचवें दिन पोखरा से काठमांडू लाया जाएगा। छठे दिन आपको काठमांडू से दिल्ली लाया जाएगा।
पैकेज में ये है शामिल
- आईआरसीटीसी के इस हॉलीडे पैकेज में आपको 5 रात 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा। आपको 5 टाइम का नाश्ता और 5 टाइम का डिनर मिलेगा। साइटसिइंग के लिए आपको एसी बस मिलेगी।
- इसके साथ ही गाइड की सुविधा मिलेगी।
- 80 साल तक की आयु के लोगों को ट्रेवल इंश्योरेंस मिलेगा।
- दिल्ली से काठमांडू और फिर काठमांडू से दिल्ली तक इकोनॉमी क्लास के विमान का किराया।
- जीएसटी
पैकेज डिटेल्स
सिंगल: INR 39000
डबल शेयरिंग: INR 29950
ट्रिपल शेयरिंग: INR 29700
बच्चा(2-11 साल) बेड के साथ: INR 28750
बच्चा (2-11 साल) बिना बेड: INR 23100


Click it and Unblock the Notifications