नए साल में वीकेंड पर आप भी घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आई है।
नई दिल्ली: नए साल में वीकेंड पर आप भी घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत यात्रियों को वाघा बॉर्डर , जलियांवाला बाग और स्वर्ण मंदिरके दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12029-12030) के जरिए यह इस पैकेज की पेशकश कर रहा है।

3 जनवरी को नई दिल्ली से रवाना होगी ट्रेन
बता दें कि 3 जनवरी को यह ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होगी। यह हॉलीडे पैकेज शुक्रवार और शनिवार के लिए है। आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस पैकेज में आपको तीन जगह के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पर आपको प्रति व्यक्ति चेयरकार कोच के लिए 6140 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं सरकारी कर्मचारी एलटीसी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
- इस पैकेज का नामः नई दिल्ली - अमृतसर टूर
- ट्रेवलिंग मोडः ट्रेन
- ट्रेन का क्लासः चेयर कार
- होटल का नामः Hotel Country Inn & Suites by Radisson या समान
पैकेज में क्या है शामिल
पहले दिन आपको सुबह पौने सात बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। आपको ट्रेन में ही नाश्ता मिलेगा। अमृतसर पहुंचने के बाद आपको एयर कंडिशन होटल में ठहरने की सुविधा एवं लंच मिलेगा। लंच के बाद आपको वाघा बॉर्डर ले जाया जाएगा। शाम को होटल लौटने के बाद आपको डिनर मिलेगा। जबकि दूसरे दिन नाश्ते के बाद आपको गोल्डन टेंपल घूमने को मिलेगा। उसके बाद आप जालियावाला बाग देख सकेंगे। उसके बाद होटल लौटकर लंच मिलेगा। शाम को 4:50 बजे स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में बोर्ड करने के लिए आपको अमृतसर स्टेशन ले जाया जाएगा। आपको ट्रेन में ही डिनर मिलेगा।
पैकेज में शामिल
स्वर्ण शताब्दी में चेयर कार का टिकट
ट्रेन में खाना
अमृतसर स्टेशन पर एसी वाहन से पिकअप ड्रॉप फैसिलिटी
अमृतसर में एसी रूम में ठहरने की व्यवस्था
एसी वाहन से प्रमुख स्थानों को घूमाया जाएगा
यह यात्रा 3 जनवरी से शुरू होकर 5 जनवरी को खत्म हो जाएगी।
जानिए क्या है यात्रा का पैकेज
इस यात्रा के दौरान रेलवे की ओर से तीन पैकेज जारी किए गए हैं।
इस यात्रा में अगर आप अकेले जाते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 8320 रुपए खर्च करने होंगे।
इसके अलावा अगर आप दो लोगों के साथ यह यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 6140 रुपए देने होंगे।
इसके अलावा अगर तीन लोग एक साथ जाएंगे तो आपको 5670 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे।
पैकेज के बारे में चेक करें पूरी डिटेल
अधिक जानकारी के लिए यात्री (https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR045) इस साइट पर विजिट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
