IRCTC Ticket Booking Rule: अगर आप भी अपनी IRCTC आईडी से किसी दूसरे का ट्रेन टिकट बुक कर देते हैं तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। लेकिन इसके पीछा का क्या कारण है चलिए आपको बताते हैं।

टिकट बुकिंग का ये है नियम
अगर आप अपनी पर्सनल आईआरटीसी आईडी से से दूसरों के लिए टिकट बुक करना आप पर भारी पड़ सकता है। रेलवे एक्ट सेक्शन 143 के तहत ट्रेन की टिकट केवल वो शख्स बुक कर सकता है जिसे ऑफिशियली अपॉइंट किया गया होता है। केवल यही लोग अपनी आईडी से दूसरों की टिकट बुक कर सकते हैं।
नॉर्मल शख्स अपनी पर्सनल आईडी से केवल अपने ब्लड रिलेशन और सेम सरनेम वाले लोगों की ही टिकट बुक कर सकता है। अगर इसके अलावा किसी दोस्त या किसी दूसरे की टिकट बुक करता है तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना या 3 साल की जेल हो सकती है।
सुबह से शुरू होती है तत्काल बुकिंग
एसी टिकटों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि नॉन-एसी टिकटों के लिए यह सुबह 11 बजे शुरू होती है। जिन उपयोगकर्ताओं की IRCTC आईडी आधार से जुड़ी है, वे मासिक रूप से 24 टिकट तक बुक कर सकते हैं, जबकि आधार लिंकेज के बिना यह सीमा 12 टिकट है। यानी एक यूजर IRCTC वेबसाइट पर एक यूजर ID से महीनेभर में 24 टिकट तक बुक कर सकता है।
ऐसे बुक करें आईआरटीसी पर टिकट
आप बेहद आसानी से आईआरटीसी पर टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं फिर ऐप लॉगिन करें। फिर Book Your Ticket ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद बोर्डिंग और डेस्टिनेशन एड्रेस फिल कर लें। इसके बाद आपको यात्रा का डेट चुनना होगा।
ट्रेवलिंग क्लास का चयन करें। फिर इसके बाद ट्रेन ऑप्शन देखें। फिर बुक नाउ ऑप्शन पर क्लिक करें।
पैसेंजर डिटेल फिल करें और आगे मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
इतने दिन पहले बुक कर सकते हैं आप टिकट
रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देता है कि वो ट्रेन शुरू होने से चार महीने पहले ही अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं। रोज सुबह 10 बजे के बाद 3 एसी लेकर ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है और स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे से चालू हो जाती है।
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले आप अपनेंटिकट बुक करवा सकते हैं। वहीं, तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तिथि से एक दिन पहले कर सकते हैं। 200 किमी या इससे अधिक दूरी की यात्रा के लिए आप 3 दिन पहले जनरल टिकट खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications