
IRCTC: अगर आप दक्षिण भारत के मशहूर पर्यटक स्थलों में घूमने जाने का विचार कर रहे है और इसके लिए आप किसी बेहतर टूर की तलाश कर रहे है, तो फिर आज हम आपको आईआरटीसीटी के टूर पैकेज की जानकारी दे रहे है। दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव और 'देखो अपना देश' अभियान के तहत आईआरसीटीसी एक बेहद किफायती टूर पैकेज लेकर आई है। अगर आप इस टूर पैकेज को लेते है, तो फिर आपको इस टूर पैकेज के जरिए कन्याकुमारी, तिरुपति, मदुरै और रामेश्वर घूमने का मौका मिलेगा। अगर हम इस टूर पैकेज के खर्च की बात करें, तो यह टूर पैकेज 13,900 रुपये से शुरू हो रहा है। इस टूर पैकेज में आपको कई सारी सुविधा दी जायेंगी जैसे खाने पीने, ठहरने के अलावा आपको घूमने के लिए बस भी दी जाएगी, तो आइए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
कब हो रही हैं टूर पैकेज की शुरूआत
अगर हम इस टूर पैकेज की शुरूआत की बात करें, तो इसकी शुरुआत गुजरात के राजकोट 24 जनवरी,2023 को होगी। यह यात्रा 8 रात और 9 दिनों की होने वाली है। इस टूर पैकेज में खाने पीने की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगी। यह यात्रा ट्रेन के माध्यम से कराई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले जो यात्री है। वह यात्री साबरमती, राजकोट, कल्याण, वडोदरा और पुणे स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे।
इस टूर पैकेज में कितना लगेगा किराया
इस किफायती टूर पैकेज में टैरिफ अलग-अलग होगा। अगर हम इस टूर पैकेज के शुरुआत की बात करें, तो यह टूर पैकेज की शुरुआत 13,900 रूपये प्रति व्यक्ति से होगी। अगर आप स्टैंडर्ड कैटेगरी पैकेज का चयन करते है, तो फिर इसके लिए प्रति व्यक्ति 15,300 रुपये का चार्ज देना होगा। वही, अगर हम कंफर्ट कैटेगरी के लिए बात करें, तो फिर इसके लिए आपको 23,800 रूपये प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा।
पैकेज की बुकिंग इस तरह करें
अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक चाहते है, तो इसके लिए आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर बुक कर सकते है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी टूरिज्म डॉट कॉम में जाना होगा। इसके साथ ही आप आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र बुकिंग कर सकते है। इसके साथ ही आप अंचल कार्यालयों और रीजनल ऑफिस के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।
यह सुविधाएं मिलेगी
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम साउथ इंडिया डिवाइन एक्स राजकोट है। इस टूर पैकेज में आपको तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और मदुरै की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में 24 जनवरी से शुरुआत होने वाली है। इस टूर में यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर आईआरसीटीसी ही उपलब्ध कराएगा। इसमें स्लीपर और थर्ड एसी में सफर कर सकते हैं। अगर सफर की शुरुआत की बात करें, तो आप अपने सफर को वडोदरा, साबरमती, राजकोट, कल्याण और पुणे स्टेशन से यात्री अपनी यात्रा शुरू और समाप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
