
IRCTC Tour Package : सर्दियां लगभग ही आ गयी हैं। ये समय होता है घूमने का प्लान बनाने का। वैसे तो लोग इन दिनों में पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं, मगर यदि आप बीच और समुद्र पसंद करते हैं तो आपको थाइलैंड जाना चाहिए। यदि आप थाइलैंड जाना चाहते हैं, तो बता दें कि आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आई है। ये टूर पैकेज आपके लिए बहुत बेहतर हो सकता है। आगे जानिए इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल, खर्च और बाकी जानकारी।
कितने दिन का होगा पैकेज
आईआरसीटीसी का थाईलैंड टूर पैकेज 6 दिन का होगा। इस टूर पैकेज में मौका मिलेगा बैंकॉक और पटाया घूमने का। गौरतलब है कि टूर पैकेज की शुरुआत नए साल 2023 पर होगी। जहां तक सफर की बात है तो आप हवाई जहाज से भारत से थाइलैंड जाएंगे।
सभी सुविधाएं शामिल
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में 5 रात और 6 दिन तक थाईलैंड घूमने का मौका मिलेगा। आप इस टूर का मजा वैलेंटाइन डे से पहले ले पाएंगे। इस टूर पैकेज में वे सभी जरूरी चीजें शामिल की गयी हैं, जो किसी टूर में होनी जरूरी हैं। पर यदि आप टूर पैकेज में फिक्स सर्विसेज के अलावा अतिरिक्त सेवाएं लेना चाहें तो उनके लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा।
कब से शुरू होगा टूर
इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 जनवरी से की जाएगी। फिर यह टूर पैकेज 26 जनवरी तक चलेगा। टूर की शुरुआत कोलकाता से होगी और वहीं से थाइलैंड ले जाया जाएगा। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को एक खास नाम दिया है - 'थाईलैंड स्प्रिंग फेस्टिवल टूर'। पहले आप कोलकाता से बैंकॉक जाएंगे और फिर वहां से पटाया जाएंगे।
क्या हैं बेसिक सुविधाएं
अब बात करते हैं आईआरसीटीसी के टूर पैकेज की बेसिक सुविधाओं की। पैकेज में यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं कहीं घूमने जाने के लिए सफर में वाहन की व्यवस्था भी होगी। खाने पीने में ब्रेकफास्ट की भी व्यवस्था शामिल होगा। खास बात यह है कि आपको एक गाइड भी मिलेगा। यदि आप थाइलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
कितना आएगा खर्च
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इस टूर पैकेज की जानकारी है। उस जानकारी के अनुसार यदि कोई सिंगल यात्री थाइलैंड जाना चाहता है तो उसे 54,350 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं डबल यात्रियों को प्रति व्यक्ति 46100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर तीन लोग जाएंगे तो भी प्रति प्रति व्यक्ति खर्च 46100 रुपये होगा।
आईआरसीटीसी के बारे में जानिए
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी भारतीय रेल, रेल मंत्रालय, भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह भारतीय रेलवे के लिए टिकट, खानपान और पर्यटन सेवाएं प्रदान करती है। आईआरसीटीसी की स्थापना 27 सितंबर 1999 को हुई थी। ये एकमात्र कंपनी है जो भारतीय रेलवे को कुछ सेवाएं प्रदान करती है। मई 2008 में, इसे मिनिरत्न के रूप में क्लासिफाई किया गया। ये अकसर टूर पैकेज भी लाती रहती है। और भी कई टूर पैकेज हैं, जो चल रहे हैं। इनकी जानकारी आप इस लिंक (https://www.irctctourism.com/tourpacakage_search?searchKey=&tagType=&travelType=International§or=All) पर जाकर ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications