नयी दिल्ली। अगर आपका न्यू ईयर बेकार गया तो फिक्र न करें। आपके पास अभी भी एक बेस्ट चांस है कुछ स्पेशल करने का। जी हां आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) एक खास ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत आपको दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा और वो भी काफी दाम पर। आईआरसीटीसी के स्पेशल टूर पैकेज में बालाजी के दर्शन को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इस टूर की डिटेल।
दक्षिण भारत यात्रा
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है दक्षिण भारत यात्रा। इस टूर की शुरुआत सिकंदराबाद (तेलंगाना) से होगी। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से 22 जनवरी की रात में 12 बज कर 5 मिनट पर ट्रेन चलेगी। बता दें कि आपका टूर 6 रात और 7 दिनों का होगा। आईआरसीटीसी "भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन" के तहत इस टूर पैकेज को लाई है। तो अगर आप लॉकडाउन की बोरियत के बाद न्यू ईयर पर कुछ खास नहीं कर पाए तो ये अच्छा मौका है।
कैसे कराएं बुकिंग
यदि आप इस टूर पैकेज में दिलचस्पी रखते हैं तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। आपके पास किसी जोनल या रीजनल ऑफिस से भी बुकिंग कराने का ऑप्शन है। अब जानते हैं कि आपको टूर पैकेज के लिए कितना चार्ज देना होगा।
कितना देना होगा चार्ज
दक्षिण भारत यात्रा के तहत ऑफर किए जा रहे इस टूर के लिए स्टैंडर्ड पैकेज में प्रत्येक व्यक्ति क लिए 7140 रु का खर्च आएगा। यदि आप कंफर्ट पैकेज लेना चाहें तो प्रति व्यक्ति 8610 रु की पेमेंट करनी होगी। अच्छी बात ये है कि 5 साल से कम के बच्चों के लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। मगर ध्यान रहे कि 5 साल से ज्यादा बच्चे के लिए आपसे पूरा किराया लिया जाएगा।
कहां-कहां घूमने का मौका
आईआरसीटीसी के नये टूर पैकेज में आको तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), तंजावुर (तमिलनाडु), रामेश्वरम (तमिलनाडु), मदुरै (तमिलनाडु) और कन्याकुमारी (तमिलनाडु) घूमने का मौका मिलेगा। यानी टूर की शुरुआत तेलंगाना से शुरू होगी, जबकि तमिनाडु में कन्याकुमारी पर इसका समापन होगा।
कहां-कहां से बोर्डिंग का मौका
आपको ट्रेन में सिकंदराबाद के अलावा जिन जगहों से चढ़ने का मौका मिल सकता है उनमें वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल , नेल्लोर और रेनीगुंटा शामिल है। आप इनमें से भी स्टेशन से ट्रेन बोर्ड कर सकते हैं।
सफर से जुड़ी अहम बातें
यदि आप कंफर्ट क्लास का टिकट बुक करते हैं तो आपको 3 टीयर एसी क्लास में सफर का मौका मिलेगा। जबकि स्टैंडर्ड पैकेज में स्लीपर क्लास में सफर करना होगा। सफर के दौरान जिन जगहों पर ठहराया जाएगा उनमें धर्मशाला और डॉरमेट्री शामिल है। वहीं साइट सीन के लिए गाड़ियां नॉन एसी होंगी। आपको ट्रेन में नाश्ता, लंच और डिनर तीनों मिलेंगे। प्रति यात्री प्रति दिन एक लीटर वाली पानी की बोतल मिलेगी। सरकारी कर्मचारी Leave Travel Concession के तहत भी इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
