भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए हमेशा हर संभव काम करने के लिए तैयार रहता है। अगर आप ट्रेन करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आई है। जी हां, अब खाने-पीने के शौकीनों के लिए और अच्छा समय आ गया है अब आपको रेलवे स्टेशनों पर देश-विदेश के प्रीमियम ब्रांड्स का खाना आसानी से मिल जाएंगे।

भारतीय रेलवे ने अपनी नई कैटरिंग पॉलिसी के तहत देश के कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर अब आपको हल्दीराम, मैकडॉनल्ड्स, पिज़्ज़ा हट, केएफसी, बीकानेर वाला और बास्किन-रॉबिंस जैसे बड़े-बड़े फूड डीलर मिलेंगे। रेलवे के इस अपडेट के बाद यात्रियों को खाने-पीने के लिए कई सारे विकल्प मिल जाएंगे।
मौजूदा समय में देखो तो अक्सर ट्रेन यात्री खाने के लिए काफी परेशान होना पड़ता होना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें, ट्रेन में सफर करने वाले यात्री आज भी ट्रेन ऑनलाइन खाना मंगवा सकते है। हालांकि, यह सुविधा अभी भी लिमिटेड है। अब आपको बड़े प्रीमियम ब्रांड्स के आउटलेट्स रेलवे स्टेशन पर मिल जाया करेंगे।
नई कैटरिंग पॉलिसी में ये हैं बड़े बदलाव
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी कैटरिंग पॉलिसी में संशोधन कर दिया है। बोर्ड ने आउटलेट्स को स्टेशनों पर खोलने की इजाजत दे दी है। रेलवे का इस काम को करने का उद्देश्य यह है कि यात्रियों को खाने के और ज्यादा विकल्प मिल पाएं। देश में रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है, ऐसे में इन ब्रांड को रेलवे स्टेशनों पर आसानी से जगह मिल सकती है। रेलवे चाहता है कि स्टेशन चेहरे बदलें और यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलें।
कैसे मिलेगा बड़े ब्रांड्स को स्टेशन पर स्पेस?
कई लोग यह जानना चाहते हैं कि इन फूड ब्रांड्स को स्टेशन पर जगह किस तरह दी जाएगी। रेलवे ने साफ किया है कि आउटलेट्स का अलॉटमेंट ई-ऑक्शन यानी ऑनलाइन बोली के माध्यम से होगा।
हर ब्रांड को 5 साल की अवधि के लिए मौका दिया जाएगा। जिस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है, वहां बड़े ब्रांड्स को प्राथमिकता दी जाएगी। आउटलेट देने से पहले इलाके में उस ब्रांड की मांग को भी ध्यान में रखा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का जिम्मा जोनल रेलवे के पास होगा।
आरक्षण नीति में कोई बदलाव नहीं
रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रीमियम ब्रांड्स को दी जाने वाली जगह से पहले से मौजूद एससी, एसटी, ओबीसी, स्वतंत्रता सेनानी और उनकी विधवाओं के लिए तय आरक्षण नीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अब स्टेशन पर चार तरह के स्टॉल दिखेंगे
अभी तक रेलवे स्टेशनों पर तीन तरह के स्टॉल होते थे
बेवरेज और स्नैक्स स्टॉल
टी-स्टॉल
मिल्क-बार और जूस-बार
अब एक नई कैटेगरी जोड़ी गई है
4. प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट
इस नई कैटेगरी के आने से यात्रियों को अब ज्यादा विकल्प, साफ-सुथरा खाना और भरोसेमंद ब्रांड्स की सुविधा मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
