आईआरसीटीसी ने रेल टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अधिकृत रेलवे एजेंटों के जरिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारर्दिशता लाने के लिए आईआरसीटीसी) अब ओटीपी आधारित प्रणाली लेकर आया
नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने रेल टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अधिकृत रेलवे एजेंटों के जरिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारर्दिशता लाने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) अब ओटीपी आधारित प्रणाली लेकर आया है। यह सिस्टम यात्रियों को टिकट कैंसल कराने और आईआरसीटीसी द्वारा दिए गए पासवर्ड का इस्तेमाल कर रिफंड पाने की सुविधा देगा।
एजेंटों के माध्यम से बुक कराई गई ई-टिकटों पर होगी लागू
बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह प्रणाली केवल उसके अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुक कराई गई ई-टिकटों पर लागू होगी। वहीं बयान में कहा गया है कि ओटीपी आधारित रिफंड प्रक्रिया से सिस्टम में ज्यादा पारदर्शिता आएगी, जिसका लाभ कंज्यूमर्स को मिलेगा। यह सिस्टम कंज्यूमर्स फ्रेंडली होगा, जहां यात्री कैंसल कराई गई टिकट या पूर्ण वेटिंग लिस्ट टिकट के लिए उसकी तरफ से एजेंट द्वारा प्राप्त की गई रिफंड राशि की सही सूचना पा सकेंगे।
मोबाइल नंबर पर पर आएगा ओटीपी
जानकारी दें कि नए सिस्टम के तहत जब भी कोई यात्री अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट के जरिए बुक कराई गई टिकट या पूर्ण वेटलिस्ट टिकट कैंसल कराता है तो रिफंड राशि और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का एक एसएमएस यात्री के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यात्री को रिफंड पाने के लिए उस एजेंट के साथ यह ओटीपी साझा करना होगा जिसने टिकट बुक की थी।
रोजाना कैंसल होता 20 प्रतिशत टिकट
आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया कि अब जब रिफंड ओटीपी आधारित होगा, यात्रियों को बस इतना करना होगा कि वे बुकिंग के समय अपना ही फोन नंबर दें। अधिकारी के मुताबिक करीब 27 फीसदी टिकट रोजाना अधिकृत एजेंटों के जरिए बुक कराए जाते हैं। इनमें से 20 प्रतिशत टिकट रोजाना कैंसल कराई जाती हैं।
IRCTC ने तेजस का घटाया किराया
रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों को दिवाली तोहफा दिया है। देश की पहली प्राइवेट ट्रेन यात्रियों को राहत देते हुए तेजस एक्सप्रेस के किराए में 35 फीसदी की छूट दी जा रही है। जैसा कि तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है और इसे नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है। आईआरसीटीसी दिवाली बोनांजा ऑफर के तहत 27 से 31 अक्टूबर तक के सफर के किराए में छूट का फायदा मिलेगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 8250, नई दिल्ली-लखनऊ तेजस ट्रेन का किराया 35 फीसदी घटाया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
