IRCTC New Facility: दिवाली या छठ के कारण ट्रेनों में होने वाले भीड़ के बीच आईआरसीटीसी ने अपने यात्रियों को एक खास सुविधा दी है। अब अगर आप अपने घर जाने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं और पैसों की कमी है फिर भी आप टिकट कर पाएंगे। आईआरसीटीसी ने टिकट बुक करने के लिए 'ट्रैवल नाउ पे लेटर' सुविधा की शुरूआत की है।
ट्रैवेल नॉउ पे लेटर सुविधा
भारत में रेलवे आम लोगों की जिंदगी के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। प्रत्तयेक दिन करोड़ों यात्री रेलवे की मदद से अपने गंत्व्य को जाते हैं। भारत में अभी त्योहारों का सयम चल रहा है, इस समय भारी संख्या में लोग ट्रैवेल करते हैं। यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए रेलवे ढेर सारी फेस्टिव स्पेशल ट्रेने भी चलाती है। इन ट्रेनों में टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ने ट्रैवेल नॉउ पे लेटर सुविधा की शुरूआत की है। इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक बिना पैसों के ही टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट का पैसा बाद में दे सकते हैं। यह सुविधा यात्रियों को देने के लिए आईआरसीटीसी ने CASHe के साथ पार्टनरशिप किया है।
6 महीने के अंदर करना होगा पेमेंट
दिवाली या छठ पर अगर अपनी घर जाने की प्लांनिंग टिकट का पैसा ना होने की वजह से कैंसिल करने की सोच रहे हैं तो रुकिए आप आईआरसीटीसी के 'ट्रैवल नाउ पे लेटर' सुविधा का इस्तेमाल करके टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा आपात स्थिती में भी काम आती है। आईआरसीटीसी की नई सुविधा से करोड़ों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। टिकट के पैसे का पेमेंट करने के लिए आप CASHe के ईएमआई ऑप्शन को भी चुन सकते हैं। आप टिकट का पैसा 3 से 6 महीने की ईएमआई ऑप्शन के जरिए भी भर सकते हैं। इस सुविधा से आम नागरिकों को बहुत राहत मिलेगी।
IRCTC के रेल कनेक्ट ऐप पर मिलेगी सुविधा
दिवाली और छठ के समय अपने घर जाने के लिए आपकों ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बहुत ही आसानी से IRCTC के रेल कनेक्ट ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। आपको यह ऐप गूगल प्ले स्टोर या फिर आईफोन स्टोर से इंस्टाल करना होगा। इसके बाद कुछ स्टेप्स को चुक के आप अपने लिए टिकट बुक कर सकते हैं। पैसे न होन की स्थिती में आप CASHe TNPL ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
