छIrctc Jobs 2024 Without Exam: रेलवे में काम करने का काफी सुनहरा अवसर है. आईआरसीटीसी (IRCTC) यानी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने बम्पर भर्तियां निकाली है. इन भर्तियों में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर रखी गई है. ये भर्तियां एजीएम/डीजीएम और डिप्टी जनरल मैनेजर (वित्त) के पद पर निकाली गई है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. आईआरसीटीसी की तरफ से बम्पर भर्तियां निकाली गई है. इन पदों पर बिना परीक्षा के ही चयन (Railway Jobs Without Exam) हो जाएगा. ये भर्तिया एजीएम/डीजीएम और डिप्टी जनरल मैनेजर (वित्त) पोस्ट के लिए निकाली गई है. वहीं इन पदों के लिए सैलरी 2 लाख रुपये तक निधारित की गई है.
Irctc Jobs 2024:कितनी होगी सैलरी ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एजीएम/डीजीएम पद के लिए सैलरी 15,600 रुपये से 39,100 रुपये तक निधारित की गई है. वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर (वित्त) पोस्ट पर आपकी सैलरी 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक हो सकती है.
Irctc Vacancy 2024: क्या है योग्यता ?
आईआरसीटीसी की नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक व्यक्ति की उम्र सीमा 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं आप इसमें मांगी योग्यताओं के बारे में आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
Irctc Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?
अगर आप आईआरसीटीसी द्वारा जारी की गई पदों पर अप्लाई करना चाहते है. तो आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोफॉर्मा में आवेदन पत्र भरना होगा. इस आवेदन को आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ रेलवे बोर्ड को भेजना होगा, आपको अपना ये आवेदन 6 नवंबर से पहले [email protected] पर ईमेल कर उन्हें भेजना होगा.
आवेदन भेजने के बाद जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उनका रेलवे कर्मचारी द्वारा इंटव्यू भी लिया जाएगा. इस इंटरव्यू के आधार पर ही ये तय होगा की व्यक्ति का सलेक्शन हुआ है या नहीं.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
