IRCTC iPay Autopay: भारत में हर रोज करोड़ों ट्रेन से यात्रा करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत होती है ट्रेन में टिकट बुक करने की। आमतौर पर जब भी हम ट्रेन में टिकट बुक करते हैं तो हमारे पैसे कट जाते हैं लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिलता है। ऐसे में हमें टिकट को सही समय पर कैंसिल करवाना पड़ता है और रिफंड में भी बहुत तरह की दिक्कतें आती हैं।
कई बार आपको कंफर्म टिकट नहीं मिलती है तो भी आपके पैसे कट जाते हैं और रिफंड के लिए बड़ी साड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। पर अब आपको ऐसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि आईआरसीटीसी आईपे ऑटोपे की सुविधा भी शुरू की है। इसके तहत आपके पैसे तभी कटेंगे जब तक आपको कंफर्म टिकट मिलता है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानी आईआरसीटीसी के द्वारा ऑटो पे फीचर की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके तहत अगर आपकी सीट कंफर्म नहीं होती है तो आपके पैसे नहीं कटेंगे। इस फीचर के जरिए आपका पैसा तभी कटता है, जब आपको कंफर्म टिकट मिल जाती है।
कैसे करनी है पेमेंट
जैसे ही आप आईआरसीटीसी का एप्लीकेशन या उसकी वेबसाइट खोलेंगे वहां पर टिकट बुक करने के बाद पेमेंट गेटवे के विकल्प में सबसे पहला ऑप्शन आईआरसीटीसी आईपे ऑटोपे का दिखेगा। अगर आप इस विकल्प का इस्तेमाल करके इनका टिकट बुक करते हैं तो आपको पहले पेमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। इसी वजह से अगर आपकी टिकट कंफर्म नहीं होती है तो आपको रिफंड का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कंफर्म नहीं हुई है तो पैसे आपके अकाउंट में अपने आप वापस आ जाएंगे।
अगर चार्ट तैयार होने के बाद वेट लिस्ट तत्काल वाला एक टिकट वेट लिस्ट में रहता है, ऐसी स्थिति में सिर्फ एप्लीकेबल चार्ज जैसे कि कैंसलेशन का पैसा आईआरसीटीसी कन्वीनियंस फीस और मैंडेट चार्ज ही यूजर से लिया जाएगा और बाकी का पैसा वापस कर दिया जाएगा।
आईआरसीटीसी द्वारा लाई जा रही इस सुविधा का फायदा लोगों को मिलेगा तो लोग अब टिकट बुक करने के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। हालांकि आईआरसीटीसी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार बेहतरीन अपडेट और सर्विस लेकर आता रहता है।
आईआरसीटीसी के वॉलेट का फीचर भी टिकट बुक करने में काफी मददगार होता है। इससे पेमेंट करने पर पेमेंट कैंसिल होने का चांस काफी कम होता है। इसके साथ ही वॉलेट का इस्तेमाल करके पेमेंट करने में किसी थर्ड पार्टी यूपीआई आपके मुकाबले कम समय लगता है। इसमें सीवीवी और एक्सपायरी डेट डालने की झंझट के साथ ओटीपी डालने वाली क्रेडिट कार्ड की झंझट का सामना भी नहीं करना पड़ता है। आईआरसीटीसी वॉलेट में पैसे ऐड करने के बाद आप मात्र एक क्लिक में टिकट का पेमेंट करके टिकट बुक कर सकते हैं।
अब तो आपको टिकट बुक करने के बाद उसका रिफंड आने की टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईआरसीटीसी आपको फूड डिलीवरी की ऑन रूट सर्विस भी देती है।
More From GoodReturns

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

Happy Holi Wishes: रंगों के इस खास त्योहार पर इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Holika Dahan: चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया! आज या कल, कब होगा होलिका दहन? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Gold Price Today: जियोपॉलिटिकल संकट के बीच 2 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications