नई दिल्ली, सितंबर 18। अगर आप दक्षिण भारत घूमने का विचार बना रहे हैं तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। इंडियन रेलवे और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की तरफ से एक टूर पैकेज लॉन्च किया गया हैं। इस पैकेज में यात्रियों को केरल के प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत समामेलन का भी अनुभव करने को मिलेगा। यह बात ध्यान देने योग्य हैं। आईआरसीटीसी की ये जो देखो अपना देश योजना है। इस योजना के तहत हवाई पैकेज 42,520 रु में शुरू होता हैं। 19 दिसंबर से ये यात्रा शुरू हो रही हैं। ये पैकेज यात्रियों को केरल भर में अपनी यात्रा पर 7 रात और 8 दिन कवर करता हैं।
6 डेस्टिनेशन को कवर करता हैं केरल टूर पैकेज
ये हवाई यात्रा पैकज केरल भर में 6 डेस्टिनेशन को कवर करता हैं। इन जगहों में कोचीन, एलेप्पी, कोवलम, मुन्नार, थेक्कडी और त्रिवेंद्रम शामिल हैं। ये जो टूर पैकेज हैं वो यात्रियों के लिए बहुत सारे अनुभव को खोलता हैं। अगर हम आईआरसीटीसी के शब्दों में कहें तो " केरल की जो संस्कृति और परंपराएं हैं, उसने विविध जनसांख्यिकी के साथ, राज्य को देश में सबसे सबसे अधिक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक बना दिया है।"
किन जगहों को कवर करता हैं केरल टूर पैकेज
ये पैकेज यात्रियों को कोलकाता से कोच्चि के लिए उड़ान से शुरू करता है। आठ दिनों में केरल के कई डेस्टिनेशन को कवर करने के बाद दोबारा ही कोलकाता में 8 दिनों के टूर के बाद समाप्त करता हैं। कुछ जगह के नाम पैकेज में जैसे मुन्नार के पर्यटन स्थलों का भ्रमण, इको पॉइंट, चेयापारा झरने, मट्टुपेट्टी बांध, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, यहूदी सिनेगॉग और यहूदी टाउन जैसे स्थान शामिल हैं।
इस टूर पैकेज क्या क्या शामिल हैं
इस टूर पैकेज में क्या शामिल हैं। उसकी बात करें तो इस केरल हवाई यात्रा पैकेज में दोनों तरफ का एयर टिकट, कोचीन और मुन्नार में रुकने के लिए 2 रातें और थेक्कडी, कुमारोकोम और त्रिवेंद्रम में एक रात शामिल है। इसके साथ ही इस पैकेज में रास्ते में खाना भी शामिल हैं। इस साथ ही इस पैकेज में दर्शन स्थलों की यात्रा की लागत भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications