नई दिल्ली, नवंबर 6। यदि आप एक्स्ट्रा इनकम की तलाश में हैं, तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम या आईआरसीटीसी से जुड़ ऐसा कर सकते हैं। जी हां कोई भी आईआरसीटीसी के साथ काम करके अच्छा पैसा कमा सकता है। आप अथॉराइज्ड आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट बनकर 80,000 रुपये तक इनकम हासिल कर सकते हैं। आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है, जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग, खानपान सेवाएं आदि मैनेज करती है। आगे जानिए कि कैसे आईआरसीटीसी से जुड़ कर आप पैसा कमा सकते हैं।
बनें टिकट बुकिंग एजेंट
एक डेटा के अनुसार, भारतीय रेलवे में कुल रिजर्व्ड टिकटों की 55% बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जाती है। इसलिए अथॉराइज्ड आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट बनकर 80,000 रुपये तक कमाने का एक शानदार अवसर मिलता है। ध्यान रहे कि अथॉराइज्ज आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंटों को सभी प्रकार के टिकट (तत्काल, प्रतीक्षा सूची, आरएसी) बुक करने की अनुमति है।
कैसे होगी कमाई
अथॉराइज्ड आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंटों को हर बुकिंग और ट्रांजैक्शन पर अच्छा कमीशन मिलता है। यही उनकी कमाई का जरिया होता है। एक आईआरसीटीसी एजेंट के रूप में, आपको नॉन-एसी क्लास के मामले में 20 रुपये प्रति पीएनआर और एसी क्लास के मामले में 40 रुपये प्रति पीएनआर मिलता है। इसके अतिरिक्त, एजेंटों को 2,000 रुपये से अधिक मूल्य के लेनदेन राशि पर 1% और भुगतान गेटवे शुल्क के रूप में 2,000 रुपये तक के लेनदेन राशि का 0.75% भी मिलता है।
अनगिनत टिकट करें बुक
एक महीने में एजेंट कितने भी टिकट बुक कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है। तो इस तरह एजेंट एक महीने में असीमित संख्या में टिकट बुक कर सकता है। एजेंटों को हर बुकिंग और लेनदेन पर कमीशन मिलता है। एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की नियमित आय प्राप्त कर सकता है। भले ही काम धीमा हो या धीमा, औसतन 40-50 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं।
जानिए बाकी फायदे
आईआरसीटीसी एजेंट को असीमित टिकट बुकिंग, बल्क में सभी प्रकार के टिकट बुक करने का विकल्प, जनरल पब्लिक बुकिंग का समय खुलने के बाद 15 मिनट के भीतर तत्काल टिकट बुक करने का विकल्प, ईजी कैंसेलेशन प्रोसेस और पॉलिसी, सभी प्रकार की बुकिंग की अनुमति (रेल, एयर, बस, होटल, वैकेशन, विदेशी मुद्रा, प्रीपेड रिचार्ज, अन्य) जैसे बेनेफिट मिलते हैं। एजेंट को एक ऑनलाइन खाता भी प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।
कैसे बनें एजेंट
पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन भरें। साइन किया हुआ आवेदन पत्र और घोषणा पत्र के साथ अपने दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपियां सेंड करें। दस्तावेज़ों को वेरिफाई करने के बाद, आईआरसीटीसी आपको आईआरसीटीसी आईडी बनाने के लिए 1,180 रुपये जमा करने का निर्देश देगी। ओटीपी और वीडियो वेरिफिकेशन के बाद आपके लिए डिजिटल सर्टिफिकेट बन जाएगा। डिजिटल सर्टिफिकेट मिलने के बाद आपको आईआरसीटीसी की फीस जमा करनी होगी। शुल्क प्राप्त होने के बाद, आपके आईआरसीटीसी क्रेडेंशियल्स आपको ईमेल कर दिए जाएंगे। अब आप एक अधिकृत एजेंट होंगे और आप अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वैलिड ईमेल आईडी, फोटो, ऑफिस एडरेस प्रूफ, आवासीय एडरेस प्रूफ, घोषणा पत्र और पंजीकरण फॉर्म की जरूरत होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
