नई दिल्ली, अगस्त 13। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपने शेयरों के विभाजन (स्प्लिट) का फैसला लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह हर शेयर को 5 शेयरों में विभाजित करेगी। इसके बाद आईआरसीटीसी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से कम होकर 2 रुपये हो जाएगी। कंपनी को अपने प्रस्ताव पर अभी रेल मंत्रालय सहाित शेयरधारकों की मंजूरी लेना बाकी है। अभी आईआरसीटीसी के शेयरों की संख्या 25 करोड़ है, जो इस फैसले के लागू होने के बाद बढ़कर 125 करोड़ हो जाएगी।
जानिए निवेशकों के पास अब कितने शेयर हो जाएंगे
आईआरसीटीसी के शेयरों के विभाजन के फैसले के बाद निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। कंपनी जिस दिन से अपने शेयरों के विभाजन का फैसला लागू करेगी, उसी दिन से कंपनी का हर एक शेयर 5 शेयर में बदल जाएगा। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 100 शेयर होंगे तो वह 500 शेयर हो जाएंगे। लेकिन इसी के साथ ही इसी अनुपात में कपंनी के शेयर का रेट भी गिर जाएगा। इस प्रकार निवेशकों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन ऐसा करने से प्रति शेयर रेट कम हो जाता है, ऐसे में शेयर की ट्रेडिंग बढ़ जाती है और उसकी मांग बढ़ती है। इसका फायदा लम्बे समय में मिलता है। वैसे भी आईआरसीटीसी के कुल शेयर में करीब 45 फीसदी हिस्सेदारी खुदना निवेशकों की है। ऐसे में उम्मीद है कि आईआरसीटीसी के इस कदम से इस शेयर की ट्रेडिंग तेजी से बढ़ेगी। जानकारी के अुनसार अभी आईआरसीटीसी के शेयरों की संख्या 25 करोड़ है, जो इस फैसले के लागू होने के बाद बढ़कर 125 करोड़ हो जाएगी।
आईआरसीटीसी ने जारी किए तिमाही परिणाम
आईआरसीटीसी के बीते गुरुवार को अपने तिमाही वित्तीय नतीजे जारी किए थे। इसमें आईआरसीसीटी ने बताया है कि उसे 82 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। वहीं पिछले साल इसी तिमाही में आईआरसीटीसी को 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी की इस दौरान आय पिछले साल की इसी तिमाही के 131 करोड़ रुपये के मुकाबले अप्रैल-जून 2021 में बढ़कर 243 करोड़ रुपये हो गई है।
आईआरसीटीसी देता है कई तरह की सुविधाएं
आईआरसीटीसी रेलवे से यात्रा करने वालों को कई सुविधाएं देता है। इसी में से एक सुविधा है आईआरसीटीसी ई-वॉलेट। इस सिस्टम में एडवांस में पैसे जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद इन पैसों से टिकट बुकिंग के समय आसानी से पेमेंट किया जा सकता है। आईआरसीटीसी के यह वॉलेट ग्राहकों के पैन और आधार से सत्यापित होते हैं। आईआरसीटीसी ईवॉलेट में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑनलाइन माध्यम से इसमें पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ग्राहक इसमें अधिकतम 10,000 रुपये ही रखे जा सकते हैं।
आईआरसीटीसी देता है कई पैकेज
आईआरसीटीसी पर्यटन से लेकर होटल और टैक्सी बुकिंग तक की सुविधा देता है। जहां तक घूमने के विशेष पैकेज की बात है, तो यह समय समय पर जारी होते हैं। वहीं यात्री चाहे तो किसी भी शहर में होटल से लेकर टैक्सी भी आईआरसीटीसी की मदद से बुक करा सकता है। इसके अलावा रेल यात्रा के दौरान अगर यात्री चाहें तो आईआरसीटीसी के माध्यम से खाना भी बुक कर सकते हैं। यह पूरी सुविधा आईआरसीटीसी ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications