नयी दिल्ली। रेल मंत्रालय ने ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध खाने की कीमतों में बदलाव किया है। आईआरसीटीसी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि रेल मंत्रालय ने रेलवे में मिलने वाले नाश्ते और खाने के दामों संशोधन किया है। रेलवे की तरफ से जारी की गयी नोटिफिकेशन के अनुसार अब एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में वेज नाश्ता 35 रुपये और नॉन वेज नाश्ता 45 रुपये में मिलेगा। वहीं वेज खाने के लिए आपको अब 70 रुपये देने होंगे। हालाँकि रेलवे ने बताया है कि इन कीमतों में जीएसटी पहले से ही शामिल होगा। रेल मंत्रालय के सर्कुलर के मुताबिक खाने की कीमतें बढ़ने से आईआरसीटीसी और जोनल रेलवे यह सुनिश्चित करेंगे कि खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता में सुधार हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए निरीक्षण भी किए जाएंगे। सर्कुलर में यह भी बताया गया है कि टैरिफ संशोधन से सर्विस प्रोवाइडर को कोई अनुचित लाभ नहीं होगा।
क्या होंगे नये दाम
वेज नाश्ता के लिए 35 रुपये, नॉन वेज नाश्ता 45 रुपये और वेज खाने के लिए आपको 70 रुपये देने होंगे। इसके अलावा स्टैंडर्ड मील (एग करी) 80 रुपये, स्टैंडर्ड मील (चिकन करी) 120 रुपये, 350 ग्राम वेज बिरयानी 70 रुपये, 350 ग्राम एग बिरयानी 80 रुपये, 350 ग्राम चिकन बिरयानी 100 रुपये और 350 ग्राम स्नैक मील 50 रुपये में मिलेगा। आईआरसीटीसी ने बीएसई को बताया है कि रेल मंत्रालय ने कमर्शियल सर्कुलर के जरिये रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों पर स्टैटिक यूनिट्स पर मानक भोजन के दामों में बदलाव की जानकारी दी थी।
राजधानी, शताब्दी और दुरंतो के दाम
राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी विशेष ट्रेनों में एसी फर्स्ट में 140 और एसी सेकंड क्लास में नाश्ते के लिए 105 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा एसी फर्स्ट क्लास में लंच और डीनर के लिए आपको 245 रुपये देने पड़ेंगे, जबकि एसी सेकंड और एसी थर्ड में लंच तथा डिनर 185 रुपये में मिलेगा। इन ट्रेनों में एसी फर्स्ट क्लास में शाम की चाय के लिए 140 रुपये और सेकंड तथा थर्ड क्लास एसी में 90 रुपये का भुगतान करना होगा। दुरंतो ट्रेनों के स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को नाश्ते के लिए 65 रुपये, लंच और डिनर के लिए 120 रुपये और शाम की चाय के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
क्या पड़ा शेयर पर असर
इस खबर का आज आईआरसीटीसी के शेयर पर काफी सकारात्मक असर पड़ा। कंपनी का शेयर 22.95 रुपये या 2.65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 887.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर आईआरसीटीसी की बाजार पूँजी 14,199.20 करोड़ रुपये है। आईआरसीटीसी के शेयर का सर्वाधिक भाव 981.35 रुपये और निचला स्तर 625.00 रुपये रहा है।
यह भी पढ़ें - मारुति सुजुकी : पूर्व एमडी जगदीश खट्टर पर 110 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications