नई दिल्ली, अगस्त 22। कोरोना के मामले में बीते कुछ हफ्तों में कम हुए हैं। ऐसे में घर में बोर हो जाने के बाद आपके पास मौका है बाहर आउटिंग का। बाहर घूम कर आएं और मूड फ्रेश करें। सर्दियों से पहले उन जगहों पर जाने का ये शानदार समय है, जहां दिसंबर-जनवरी में बहुत अधिक बर्फ पड़ती है। अगर आपका प्लान कहीं घूम कर आने का है तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। दरअसल आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) ने एक टूर पैकेज की पेशकश की है। जानिए इस पैकेज की डिटेल।
कितना आएगा खर्च
आईआरसीटीसी ने 'ग्लोरी ऑफ द हिमालय' नाम से एक पैकेज पेश किया है, जिसमें शुरुआती खर्च 25,300 रु है। ये 8 रातों और 9 दिनों का एक लंबा टूर पैकेज होगा। इस पैकेज को आईआरसीटीसी के जोनल ऑफिस, भोपाल ने पेश किया है। इस पैकेज के तहत आपको जिन जिन जगहों पर जाने का मौका मिलेगा, उनमें शिमला, मनाली और चंडीगढ़ शामिल हैं।
खाने की व्यवस्था
ग्लोरी ऑफ द हिमालय पैकेज में आपको सुबह के नाश्ते के साथ रात का खाना भी दिया जाएगा। कार्यक्रम की बात करें तो ट्रेन पहले दिन इंदौर के डॉ आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन स्टेशन से अंबाला के लिए जाएगी। आप उज्जैन और भोपाल से भी ट्रेन पकड़ सकते हैं। पूरी रात सफर के बाद ये ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और फिर शिमला जाएगी। रास्ते में यात्रियों को खूबसूरत पिंजौर गार्डन देखने का मौका मिलेगा।
कैंसल करना है टिकट
अपने टिकट को कैंसल करने के लिए अपने खाते में लॉग इन करें। फिर जिस टिकट को आप कैंसल करना चाहते हैं उसका टूर कंफर्मेशन नंबर चुनें और अपने ऑनलाइन बुक की गयी हिस्ट्री से अपना टिकट कैंसल करें। टिकट कैंसल करना केवल वेबसाइट www.irctctourismindia.com पर संभव है। ये काम पीआरएस काउंटरों पर संभव नहीं है। यदि उपयोगकर्ता अपना टिकट रद्द करना चाहता है, तो चार्ज लगेगा। 15 दिन पहले तक पर 250 रु, 8 से 14 दिन तक पर पैकेज की 25 फीसदी राशि, 4-7 दिन पर पैकेज की 50 फीसदी राशि और 4 दिन से कम बाकी रहने पर 100 फीसदी पैसा बतौर चार्ज काटा जाएगा।
टिकट होंगे नॉन-ट्रांसफेरेबल
ध्यान रहे कि कंफर्म्ड बुकिंग नॉन-ट्रांसफेरेबल हैं और कैंसल करने पर लागू होने वाले चार्ज लगेंगे। बुकिंग और भुगतान की औपचारिकताएं पूरी होने पर, एक कन्फर्मेशन टूर वाउचर जनरेट होगा। सभी बैंक शुल्क का भुगतान आपको करना होगा। 25000 रु या उससे अधिक के नकद भुगतान के मामले में, ग्राहक के पैन कार्ड की कॉपी आवश्यक है। ज्यादा जानकारी आप कंपनी की वेबसाइट (https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WBR77) पर ले सकते हैं।
नियम मानना जरूरी
आपको यात्रा कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करना होगा। यदि आप टूर की शुरुआत में ग्रुप में शामिल होने में विफल रहते हैं, या बाद में ग्रुप में शामिल होने में विफल रहते हैं या किसी भी कारण से टूर की समाप्ति से पहले ग्रुप छोड़ देते हैं तो कोई रिफंड नहीं होगा। किसी भी स्थिति में कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। आप ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे जिससे अन्य सह-यात्रियों को परेशानी हो। आपको डीलक्स होटल में ठहराया जाएगा। साथ ही आपको 6 नाश्ते और 06 डिनर मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications