IRCTC Tirupati train Package: भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी की मदद से अपने यात्रियों को किफायती बजट में टूर पैकेज पेश करता रहता है। पृथ्वी पर स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध - कश्मीर और उसके बाद केरल जैसी जगहों के लिए टूर पैकेज पेश करने के बाद आईआरसीटीसी ने भारतीय भक्तों के लिए एक खास ट्रेन टूर पैकेज पेश किया है। इस टूर पैकेज के साथ लोग मदुरै, रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा कर सकेगें। यह यात्रा स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से होगी। यह ट्रेन सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों को कवर करेगी।

गोरखपुर से शुरू होगी यात्रा
आईआरसीटीसी के अनुसार यह ट्रेन 14 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अपनी यात्रा का प्रारंभ करेगी। रेलवे का यह मदुरै, रामेश्वरम और तिरुपति ट्रेन टूर पैकेज 8-रात और 9-दिन लंबा है। इस टूर पैकेज में तीनों सयम का भोजन है। यात्रियों को आईआरसीटीसी शाकाहारी नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना उपलब्ध करायेगा।
स्लीपर में होगी सुविधा

मदुरै, रामेश्वरम और तिरुपति ट्रेन टूर पैकेज के तहत यात्री स्लीपर ट्रेन द्वारा यात्रा करेंगी। धर्म स्थलो पर गैर एसी डॉर्मिटरी या धर्मशाला में ठहरने की सुविधा होगी। टूर पैकेट में यात्रियों को यात्रा के बाद यह सुविधा मिलेगी। यात्री भारत के प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर और मल्लिकार्जुन मंदिर का दर्शन कर पाएंगे। आईआरसीटीसी ने इस खास पैकेज की घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। आईआरसीटीसी ने लिखा कि टूर पैकेज के साथ आध्यात्मिक सुकून पाएं और रामेश्वरम, मदुरै और बहुत कुछ देखें, आईआरसीटीसी ने यह लिखा।
मदुरै, रामेश्वरम और तिरुपति ट्रेन टूर पैकेज 8-रात और 9-दिन लंबा है जिसमें तिरुपति मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर और मल्लिकार्जुन मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। इसे स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कवर किया जाएगा।
टूर पैकेज का डिटेल
- मदुरै, रामेश्वरम और तिरुपति टूर पैकेज की लागत - 17640 रुपए
- स्लीपर क्लास ट्रेन में यात्रा की मिलेगी सुविधा
- धर्मशाला और नॉन एसी रुम में ठहरने की सुविधा
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications