Irctc ticket booking: रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (irctc) एक ऐसी टिकट ऑफर करती है जिसकी कीमत महज 10 रुपये है. इस टिकट के जरिए कई घंटो तक प्लेटफॉर्म पर रुका जा सकता है. इसके अलावा आप इस टिकट को सामान्य टिकट में बदलकर सफर कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में पूरी डिटेल जान लेते हैं.

रेलवे के जरिए कम पैसों में लंबा सफर तय किया जा सकता है. यह मिडिल क्लास फेमेली का पसंदीदा यातायात साधन है. इसके जरिए लंबे सफर को कम समय और कम पैसों के साथ पूरा किया जा सकता है. रेलवे एक ऐसी टिकट देता है, जिसकी कीमत 10 रुपये है.
जब आप अपनी फेमेली के किसी सदस्य को ट्रेन में छोड़ने जाते हैं, तो आपको प्लेटफॉर्म की टिकट लेनी पड़ती है. बिना इस टिकट के आप लंबे समय तक प्लेटफॉर्म में नहीं रहे सकते हैं. जिसका मतलब ये हुआ की ये टिकट लेना अनिवार्य है. इस टिकट की कीमत महज 10 रुपये है.
दूसरे शब्दों में कहें तो रेलवे की 10 रुपये की टिकट लेना उन सभी लोगों के लिए अनिवार्य है, जो ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहें, लेकिन अपने किसी साथी को छोड़ने आए है. इसके अलावा वे प्लेटफॉर्म में लंबे समय तक रहने वाले हैं. एक तरीके से ये भी कह सकते हैं कि ये रेलवे प्लेटफॉर्म की टिकट है. अब ये सवाल आपके मन में जरूर आ रहा होगा कि इस टिकट के जरिए कितने समय तक प्लेटफॉर्म में टहरा जा सकता है.
इतने समय के लिए वैलिड होती है टिकट
अगर आप कभी अपने किसी परिवार के सदस्य या दोस्त को छोड़ने रेलवे स्टेशन गए होंगे, तो प्लेटफॉर्म की टिकट जरूर खरीदी होगी. आज ये जान लीजिए कि प्लेटफॉर्म टिकट कब तक वैलिड होती है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ये प्लेटफॉर्म टिकट 2 घंटे के लिए वैलिड रहेगी. इसके बाद आपको प्लेटफॉर्म में रुकने की अनुमति नहीं है. अगर आप 2 घंटे के बाद रुकते है, तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है.
अगर कोई व्यक्ति टिकट वैलिडेशन खत्म होने के बाद भी रुकना चाहता है, तो दोबारा प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकता है. ध्यान रखें की आप टाइम खत्म होने के बाद प्लेटफॉर्म से बाहर चले जाएं.
कैसे करें प्लेटफॉर्म टिकट से सफर?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आप इस प्लेटफॉर्म टिकट के माध्यम से आसानी से सफर कर सकते हैं.
अगर किसी व्यक्ति के पास रिजर्वेशन टिकट मौजूद नहीं है और वे ट्रेन से सफर करना चाहता है, तो प्लेटफॉर्म टिकट के माध्यम से यह संभव हो सकता है.
इसके लिए आपको सबसे पहले प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना है. जिसके बाद टिकट चेकर से बात करके इसे अपने स्टेशन तक का सामान्य टिकट बनाने के लिए बोलना होगा. टिकट चेकर आपके स्टेशन तक टिकट बना देगा. अगर आप इस प्लेटफॉर्म टिकट को बिना बदले सफर करते हैं, तो ऐसे में भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है.
इसलिए अगर आप सफर करना चाहते हैं, तो प्लेटफॉर्म टिकट को सामान्य टिकट में बदलकर ही यात्रा करें.
प्लेटफॉर्म टिकट से सफर करने पर इतना देना होगा जुर्माना
प्लेटफॉर्म टिकट से सफर करने पर 250 रुपये का जुर्माना लगता है. अगर कोई व्यक्ति टिकट चेकर द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट के साथ पाया जाता है, तो टीटीई को यह अधिकार होता है कि वे जिस स्टेशन से आप बैठे है और जहां तक ट्रेन जाने वाली है, वहां तक का टिकट बना सकता है. फिर चाहे आपको पहले क्यों ना उतरना हो. इसलिए भारी जुर्माने से बचने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट को सामान्य टिकट में जरूर बदलें.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
