Iran ends visa-free entry for Indians: भारतीयों को 22 नवंबर से ईरान में वीजा फ्री एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। एएनआई के अनुसार तेहरान ने तस्करी के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए यह सुविधा निलंबित कर दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को फर्जी नौकरी घोटालों के प्रति आगाह किया और सतर्क रहने को कहा।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार का ध्यान ऐसी कई घटनाओं की ओर आकर्षित हुआ है जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादे या तीसरे देशों में आगे की यात्रा का आश्वासन देकर ईरान ले जाया गया। इन लोगों को आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए मौजूद वीजा छूट सुविधा का लाभ उठाकर ईरान की यात्रा के लिए बहकाया गया। ईरान पहुंचने पर, उनमें से कई का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद ईरान ने अपने वीजा छूट प्रोग्राम को स्थगित करने का फैसला लिया है।
अब क्या करना होगा?
इसमें आगे कहा गया है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सरकार ने 22 नवंबर 2025 से ईरान जाने वाले आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए मौजूद वीजा छूट सुविधा को बैन कर दिया है। इस उपाय का उद्देश्य दुरुपयोग को रोकना है। इस डेट, साधारण पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश करने या ईरान से होकर गुजरने के लिए वीज़ा प्राप्त करना आवश्यक होगा।
भारतीय अब इरान कैसे जाएंगे?
नए नियमों के तहत, भारतीयों को अब ईरानी वीजा के लिए पहले से आवेदन करना होगा और उड़ान भरने से पहले वीजा अपने पास रखना होगा। इसके अलावा, जो यात्री ईरानी देश की यात्रा नहीं कर रहे हैं, लेकिन मध्य एशिया के कई अन्य देशों के माध्यम से इसे पारगमन रास्चा के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें भी वैलिड ईरानी वीजा प्राप्त करना होगा। सभी एयरलाइनों को अब यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने साथ उड़ान भरने वाले यात्रियों की वीजा स्थिति की जांच करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
