IPOs This Week News: काफी निवेशक आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लिस्टिंग पर अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है। पिछले कुछ आईपीओ को देखें तो उन्होंने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस हफ्ते 11 नए आईपीओ शेयर मार्केट में दस्तक दे रहे हैं। इनमें 2 इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। पहले से खुले 5 IPO में भी नए हफ्ते में पैसा लगाने का मौका होगा। जहां तक कंपनियों की लिस्टिंग की बात है तो आने वाले सप्ताह में 14 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि नए हफ्ते में कौन-कौन सी कंपनियां IPO ला रही हैं।

KRN Heat Exchanger IPO- इसका इश्यू 25 सितंबर को खुलने वाला है। ये IPO 27 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी इस IPO से 341.95 करोड़ रुपये का फंड जुटाना चाहती है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 3 अक्टूबर को होगी। प्राइस बैंड 209-220 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 65 शेयर है।
Manba Finance IPO- नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी का पब्लिक इश्यू 23 सितंबर को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 114-120 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 125 शेयर रखा गया है। इश्यू की क्लोजिंग 25 सितंबर को होगी। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 30 सितंबर को होगी। ये कंपनी 150.84 करोड़ रुपयेका फंड जुटाना चाहती है।
Rappid Valves (India) IPO- इसका इश्यू 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर को क्लोजिंग होगी। शेयर NSE SME पर 30 सितंबर को लिस्ट होंगे। कंपनी 25.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। शेयर NSE SME पर 30 सितंबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 142-150 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। प्राइस बैंड 210-222 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है।
TechEra Engineering IPO- इस कंपनी के इश्यू की ओपनिंग 25 सितंबर को होगी और इसमें 27 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। शेयर NSE SME पर 3 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 75-82 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है।
Forge Auto International IPO- इसक इश्यू 26 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 4 अक्टूबर को होगी। प्राइस बैंड 102-108 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। ये कंपनी 31.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
Sahasra Electronics Solutions IPO- 186.16 करोड़ रुपये साइज वाला एसएमई इश्यू 26 सितंबर को खुलकर 30 सितंबर को बंद होगा। शेयर NSE SME पर 4 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 269-283 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है।
Divyadhan Recycling Industries IPO- कंपनी 24.17 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। 60-64 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर बोली लगा सकेंगे। लॉट साइज 2000 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 30 सितंबर को होगी। शेयर NSE SME पर 4 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। ये 26 सितंबर को ओपन होगा।
Unilex Colours and Chemicals IPO- यह इश्यू भी 25 सितंबर को ओपन होगा और 27 को क्लोज होगा। शेयर NSE SME पर 3 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। 31.32 करोड़ रुपये साइज वाले इस IPO के लिए प्राइस बैंड 82-87 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है।
Saj Hotels IPO- यह इश्यू 27 सितंबर को खुलेगा और 1 अक्टूबर को बंद होगा। इसका साइज 27.63 करोड़ रुपये है। निवेशक 65 रुपये के भाव पर और 2000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। शेयर NSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
Thinking Hats Entertainment Solutions IPO- 15.09 करोड़ रुपये के साइज वाला यह IPO 25 सितंबर को ओपन होगा। प्राइस बैंड 42-44 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 27 सितंबर को होगी। शेयर NSE SME पर 3 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
ये आईपीओ पहले से खुले हैं
Avi Ansh Textile IPO इश्यू 20 सितंबर को खुला था और 24 सितंबर को क्लोजिंग है। वहीं, SD Retail IPO भी 20 सितंबर को खुला था और 24 सितंबर को बंद होगा। BikeWo GreenTech IPO का इश्यू 24 सितंबर को बंद हो रहा है। ओपनिंग 20 सितंबर को हुई थी।
27 सितंबर को NSE SME पर Phoenix Overseas, Avi Ansh Textile, SD Retail और BikeWo GreenTech IPO की लिस्टिंग होगी।
More From GoodReturns

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications