Upcoming IPO: आईपीओ से कंपनियां अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए फंड जुटा सकती है। 31 मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 भी खत्म हो जाएगा। अगले हफ्ते 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक कुछ नए आईपीओ आने वाले हैं जिसमें आप पैसे लगा सकते हैं। इनकी लिस्ट और डिटेल्स आप फटाफट यहां देख सकते हैं।

इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस आईपीओ (Infonative Solutions IPO)
यह आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। IPO में 31.28 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 4 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अप्रैल को होगी। इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹75 से ₹79 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस आईपीओ के लिए मार्केट मेकर शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड है। साल 2014 में शुरू हुई इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस लिमिटेड कंपनी कॉर्पोरेट और एजुकेशन के क्षेत्रों के लिए कस्टम लर्निंग डेवलपमेंट सल्यूशंस ऑफर करती है।
रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ (Retaggio Industries IPO)
रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ 61.98 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ 27 मार्च, 2025 को खुलेगा और 2 अप्रैल को बंद होगा। रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ के लिए अलॉटमेंट, 3 अप्रैल को हो सकता है।
रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ की कीमत ₹25 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 6000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,50,000 है।
ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ के लिए मार्केट मेकर ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है।
स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ (Spinaroo Commercial IPO)
स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ 19.94 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ 28 मार्च, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 अप्रैल का बंद हो जाएगा। स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 4 अप्रैल को हो सकता है। स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ की कीमत ₹51 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 है। फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ के लिए मार्केट मेकर ब्लैक फॉक्स फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड है ।
इसके अलावा 1 अप्रैल को Desco Infratech के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे और 2 अप्रैल को Shri Ahimsa Naturals IPO और ATC Energies IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी। 3 अप्रैल को Identixweb के शेयर BSE SME पर लिस्टिंग होगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
